आज हम आपको उड़द चना दाल सूप रेसिपी (Urad Chana Dal Soup Recipe) बता रहे है। यह एक हाई प्रोटीन दाल सूप है। किसी की भी सीजन के लिए इस सूप का एक बाउल अच्छा है।
Urad Chana Dal Soup Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
उड़द चना दाल सूप की सामग्री – Ingredients for Urad Chana Dal Soup |
|
1 कप उड़द की दाल | 1 कप चना दाल |
1 प्याज | 1 टमाटर |
1 टी स्पून लहसुन, कटा हुआ | 1 टी स्पून अदरक, कटा हुआ |
1 हरी मिर्च, कटी हुई | स्वादानुसार नमक |
स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून गरम मसाला पाउडर |
उड़द चना दाल सूप बनाने की विधि |
1: सबसे पहले उड़द दाल और चने की दाल को पानी में कम से कम एक घंटा भिगो दें। |
2: फिर एक प्रेशर कुकर मे प्याज और टमाटर को भून लें, अब इसमें दाल और नमक डालकर पकाएं। फिर जब यह अच्छी तरह पक जाए तब इसे ठंडा करके इसे ब्लेंडर या मिक्सर से पीसकर स्मूद पेस्ट बना लिजिएं। |
3: अब एक पैन में थोड़ा सा घी गरम करके अदरक और लहसुन को भून लें। फिर इसमें दाल का पेस्ट डालें और फिर इस पर नमक, हरी मिर्च, काली मिर्च और थोड़ा सा पानी डालकर 5 से 7 मिनट के लिए पकाएं। |
4: फिर इसमें गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लिजिएं। अंत में इसे चिली फलेक्स से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:चना दाल, उड़द की दाल, टमाटर, प्याज, कटा हुआ, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक, काली मिर्च पाउडर, नमक, गरम मसाला पाउडर |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Urad Chana Dal Soup Recipe in Hindi with your friends.