आज हम आपको गोली भाजी रेसिपी (Goli Bajji Recipe) बता रहे है। यह एक काफी मजेदार स्नैक रेसिपी है, इसे मंगलौर में बनाया जाता है। इसे हरी मिर्च, आटा, अदरक और कढ़ीपत्ता से तैयार किया जाता है। यह फिटर्स नारियल की चटनी और फिल्टर कॉफी के साथ खाने में काफी टेस्टी लगते हैं।
Goli Bajji Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 3 घंटे 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 3 घंटे 25 मिनट |
गोली भाजी की सामग्री – Ingredients for Goli Bajji |
|
1/2 कप मैदा | 1 टेबल स्पून चावल का आटा |
एक चुटकी हींग | 5 टेबल स्पून छाछ / दही |
1/2 टी स्पून नमक | 1/2 टी स्पून अदरक |
2 हरी मिर्च, कटी हुई | 3 टेबल स्पून धनिया पत्ती |
1 टहनी कढीपत्ता | 1 टी स्पून बेकिंग सोडा |
पानी (आवश्यकतानुसार) | तेल (डीप फ्राई करने के लिए) |
गोली भाजी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बड़े कटोरे में चावल का आटा, मैदा, एक चुटकी हींग, नमक और बेकिंग सोडा लेकर अच्छी तरह मिला लें। |
2: फिर छाछ डालकर अपने हाथों से अच्छी तरह मिला लें, आप इसके लिए एग बीटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। |
3: अब हरी मिर्च, कढ़ीपत्ता, अदरक और धनिया पत्ता डालकर अच्छी तरह से मिला लें, ध्यान रहे कि सब कुछ अच्छी तरह से मिल जाएं। |
4: बढ़िया परिणामों के लिए 3 घंटे के लिए कवर करके एक तरफ रख दें। बैटर को फिर से 3 घंटे के बाद मिलाएं। |
5: अब इस दौरान एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लें और बैटर से बाइट साइज आकार की बॉल्स बना लिजिएं। |
6: फिर मध्यम आंच गर्म तेल में इन बॉल्स को डालें। |
7: अब मीडियम आंच पर इन बॉल्स को हिलाते हुए डीप फ्राई कर लें। |
8: जब गोल्डन् ब्राउन और क्रिस्प हो जाएँ तब इन्हे बाहर निकालकर अतिरिक्त तेल छान लें और अंत में इन्हें अपनी पसंद के चटनी के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:चावल का आटा, मैदा, छाछ / दही, एक चुटकी हींग, अदरक, नमक, धनिया पत्ती, हरी मिर्च, बेकिंग सोडा, कढीपत्ता, तेल (डीप फ्राई करने के लिए), पानी (आवश्यकतानुसार) |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Goli Bajji Recipe in Hindi with your friends.