आज हम आपको कडाला करी रेसिपी (Kadala Curry Recipe) बता रहे है। यह एक ऑथेंटिक मालाबारी करी है, इसे काले चने और कुछ खास मसालों से तैयार किया जाता है। इस करी को बनाना काफी आसान है।
Kadala Curry Recipe
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
कडाला करी की सामग्री – Ingredients for Kadala Curry |
|
1 kg काला चना उबला हुआ | 3 नारियल कद्दूकस किया हुआ |
150 ग्राम शैलॉट | 50 ग्राम साबुत लाल मिर्च |
50 ग्राम साबुत धनिया के बीज | 100 ml (मिली.) नारियल का तेल |
10 ग्राम लहसुन | स्वादानुसार नमक |
10 ग्राम सरसों के बीज | 100 ग्राम प्याज कटा हुआ |
25 ग्राम लाल मिर्च पाउडर | 5 ग्राम गरम मसाला पाउडर |
कडाला करी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले तेल में साबुत लाल मिर्च, कददूकस किए हुए नारियल, कढ़ीपत्ता, लहसुन ओर धनिए के बीज को कुछ देर में भून लें। |
2: फिर भुनी हुई सामग्री पीस लिजिएं। |
3: अब स्लाइस प्याज, सरसों के दाने, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और पीसी हूई सामग्री डालकर अच्छी तरह पका लिजिएं। |
4: फिर इसमें पानी डालकर उबले चने डालकर पकने दें। |
5: अब इसमें नमक डालकर मिक्स करें और अंत में इसे गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:नारियल कद्दूकस किया हुआ, काला चना उबला हुआ, साबुत लाल मिर्च, शैलॉट, नारियल का तेल, साबुत धनिया के बीज, नमक, लहसुन, प्याज कटा हुआ, सरसों के बीज, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Kadala Curry Recipe in Hindi with your friends.