आज हम आपको मुर्ग शाही कोरमा रेसिपी (Murgh Shahi Korma Recipe) बता रहे है। वैसे तो चिकन बनाने के कई तरीके होते हैं लेकिन अवधी स्टाइल से बनाएं हुए चिकन कोरमे का स्वाद ही अलग ही होता है। यह एक प्रकार क्रीमी चिकन करी है जिसमें थोड़ा सा नट्स का स्वाद भी आता है। यह डिनर पार्टी के लिए यह शानदार आॅप्शन है।
Murgh Shahi Korma Recipe in Hindi
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 8 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
मुर्ग शाही कोरमा की सामग्री |
|
1 kg 8 टुकड़ों में कटा हुआ चिकन | 1/2 कप घी |
2 टी स्पून जीरा | 1 कप प्याज़, कद्दूकस |
2 बड़े चम्मच भूनें और सूखे अलग किए हुए खसखस | 1/2 टी स्पून हल्दी |
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1/2 टी स्पून गरम मसाला |
1 टेबल स्पून धनिया पाउडर | स्वादानुसार नमक |
2-3 लम्बाई में कटी हुई हरी मिर्च | 1/4 कप मैश करके पानी में पेस्ट बना हुआ खोया |
10 काजू | 1/4 कप दूध |
2 टेबल स्पून नारियल, कद्दूकस | |
गार्निश करने के लिए: |
|
1/4 कप गाढ़ी क्रीम | 2 टेबल स्पून हरे धनिए की पत्ती |
मुर्ग शाही कोरमा बनाने की विधि – Murgh Shahi Korma Chicken Recipe |
Step 1: सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करके इसमें जीरा डालें। |
Step 2: फिर जब जीरा चटकने लगे तब इसमें प्याज़ डालकर इसे हल्का ब्राउन होने तक भून लिजिएं। |
Step 3: फिर इसमें पेस्ट डालें और फिर इसे दोबारा भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए। |
Step 4: फिर आंच को बढ़ा दीजिएं, अब इसमें चिकन के टुकड़े डालकर इसे चलाते हुए फ्राई कीजिए जब तक की वह मसाले के साथ पूरी तरह कवर न हो जाए। |
Step 5: अब लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, हरी मिर्च और नमक डालें। |
Step 6: फिर इसे चलाएं और अच्छे से मिला लें। |
Step 7: अब 2 कप पानी और दूध का पेस्ट डालें, इसमें उबाल आने दें और फिर धीमी आंच पर बिना ढके 15 से 20 मिनट तक चिकन के मुलायम होने पकाएं। |
Step 8: अंत में धनिए और क्रीम से गार्निश करके गर्म-गर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:घी, चिकन, प्याज़, जीरा, हल्दी, खसखस, हरे धनिए की पत्ती, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, खोया, हरी मिर्च, दूध, काजू, गाढ़ी क्रीम, नारियल |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Murgh Shahi Korma Recipe in Hindi with your friends.