आज हम आपको मटन दो प्याजा रेसिपी (Mutton Do Pyaaza Recipe) बता रहे है। मटन की यह एक शानदार रेसिपी है जिसमें ढेर सारे दही, मसालों और क्रंची प्याज का भरपूर स्वाद आता है। यह डिनर पार्टी, फेस्टिवल के लिए बहुत बढ़िया रेसिपी है। यह ढेर सारे मसालों में बनाई गई एक बढ़िया डिश है।
Mutton Do Pyaaza Recipe in Hindi
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 01 घंटा |
मटन दो प्याजा की सामग्री |
|
1 kg मटन | 1/4 कप घी |
1 टेबल स्पून जीरा | 1 तेजपत्ता |
4 साबुत कालीमिर्च | 4 लौंग |
1/2 टी स्पून मेथी दाना, रोस्टेड | 1 टी स्पून सौंफ |
1 टी स्पून अदरक का पेस्ट | 1 टी स्पून लहसुन का पेस्ट |
1 कप प्याज़, कद्दूकस | 1/2 कप दही |
1 टी स्पून गरम मसाला | 1/2 टी स्पून हल्दी |
1 टेबल स्पून धनिया पाउडर | 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
2-3 (लम्बाई में कटी हुई) हरी मिर्च | 2 कप प्याज |
2 टेबल स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ | स्वादानुसार नमक |
मटन दो प्याजा बनाने की विधि – Mutton Do Pyaaza Indian Recipe |
Step 1: सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करके उसमें तेजपत्ता, जीरा, लौंग, कालीमिर्च, सौंफ और मेथी दाना पाउडर के दाने डालें। |
Step 2: फिर जब यह दाने चटकने लगे तब इसमें प्याज़ और लहसुन-अदरक का पेस्ट डालें। |
Step 3: अब इसे तेज आंच पर तब तक भूनें जब तक यह मुलायम न हो जाए। |
Step 4: आप जब मीट के टुकड़े डालें तो आंच को तेज रखियें। |
Step 5: फिर मीट को तेज़ आंच पर तब तक पकाएं जब पीस मुलायम न हो जाएं। |
Step 6: अब आंच को धीमी करके ढक्कन लगाएं और इसे मुलायम होने तक पकने दीजिएं। |
Step 7: फिर इसमें दही डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि मसाले और दही अच्छी तरह मिल से जाएं। |
Step 8: अब जब तक पकाएं जब तक फैट अलग न हो जाए। |
Step 9: अब नमक, गरम मसाला, धनिया, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डाले। |
Step 10: फिर आंच को तेज़ करे, और स्लाइस्ड प्याज और हरी मिर्च डालें। |
Step 11: फिर लगातार मीडियम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक तेल अलग न हो जाए। |
Step 12: अंत में प्याज क्रंची और हरे धनिए से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:घी, मटन, तेजपत्ता, जीरा, लौंग, साबुत कालीमिर्च, सौंफ, मेथी दाना, लहसुन का पेस्ट, अदरक का पेस्ट, दही, प्याज़, हल्दी, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, प्याज, हरी मिर्च, नमक, हरा धनिया |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Mutton Do Pyaaza Recipe in Hindi with your friends.