आज हम आपको मेथी पालक रेसिपी (Methi Palak Recipe) बता रहे है। मेथी और पालक की सब्जी काफी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। आपको इस एक ही सब्जी में डबल विटामिन्स मिलेंगे। मेथी पालक को बनाना काफी आसान है। इसे आप लंच या डिनर में शामिल करके अपने खाने को हेल्दी बना सकते हैं।
Methi Palak Recipe
पकाने का समय: 35 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
मेथी पालक की सामग्री – Ingredients for Methi Palak |
|
1 कप मेथी के पत्ते | 2 कप पालक |
1 टेबल स्पून सरसों का तेल | 1/2 टी स्पून जीरा |
2 टी स्पून जीरा पाउडर | 1/4 टी स्पून हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टी स्पून लहसुन | 2 टी स्पून देसी घी |
2 पापड़, रोस्टेड | स्वादानुसार नमक |
मेथी पालक बनाने की विधि |
1: सबसे पहले पालक और मेथी को अलग-अलग करके हल्का सा उबाल लिजिएं। |
2: फिर पानी निकालकर एक तरफ ठंडा होने के लिए रख दीजिये। |
3: फिर जब यह ठंडा हो जाए तब अलग- अलग पेस्ट बना लिजिएं। |
4: अब एक नॉनस्टिक पैन में तेल गर्म करके इसमें लहसुन, हरी मिर्च और जीरा डालकर एक मिनट के लिए फ्राई कर लें। |
5: फिर इसमें मेथी और पालक का पेस्ट डालकर एक मिनट के लिए फ्राई कर लें। |
6: अब इसमें नमक और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। |
7: फिर इसमें देसी घी डालकर धीमी आंच पर पकाएं। |
8: अंत में रोस्टेड पापड़ से गार्निश करके रोटी के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:पालक, मेथी के पत्ते, जीरा, सरसों का तेल, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, देसी घी, लहसुन, नमक, पापड़ |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Methi Palak Recipe in Hindi with your friends.