आज हम आपको इडली उपमा रेसिपी (Idli Upma Recipe) बता रहे है। अपने खाने को आप बेकार मत जाने दें। आप बचे हुए खाने से भी बहुत कुछ बना सकते हैं। आपकी अगर इडली बच गई हैं तो इससे आप इडली उपमा बना सकते हैं , आप इसे कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं।
Idli Upma Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
इडली उपमा की सामग्री – Ingredients for Idli Upma |
|
5 बची हुई इडली | 3 टी स्पून वेजिटेबल ऑयल |
1/4 टी स्पून सरसों के दाने | 1/4 टी स्पून धुली उड़द दाल |
1/4 टी स्पून चना दाल | 2-3 साबुत लाल मिर्च |
एक टहनी कढ़ीपत्ता | 1 बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ |
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर | नमक |
इडली उपमा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले इडली को हाथ से क्रम्बल करके छोटे छोटे पीस कर लीजिये। |
2: अब एक गहरे बर्तन में तेल गर्म करके इसमें उड़द, सरसों के दाने, साबुत लाल मिर्च, कढ़ीपत्ता और चना दाल डालकर धीमी आंच पर पकाएं। |
3: फिर एक बार जब यह चीजें चटकने जाएं और दाल गोल्डन ब्राउन हो जाएं तब इसमें हल्दी और प्याज डालें, जिससे इसमें एक बढ़िया रंग आ जाएगा। |
4: अब इसके बाद इडली और स्वादानुसार नमक डालकर थोड़ी देर फ्राई कर लें। (आप ध्यान रखें की इडली में पहले से ही नमक होगा तो नमक थोड़ा ही डालें )। |
5: अंत में गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:वेजिटेबल ऑयल, बची हुई इडली, धुली उड़द दाल, सरसों के दाने, साबुत लाल मिर्च, चना दाल, प्याज, कढ़ीपत्ता, नमक, हल्दी पाउडर |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Idli Upma Recipe in Hindi with your friends.