आज हम आपको फिश विद जामुन सॉस रेसिपी (Fish with Jamun Sauce Recipe) बता रहे है। यह एक काफी सिम्पल रेसिपी है, यह गर्मी की दोपहर में किसी ट्रीट से कम नहीं है। आपको इसके लिए ताजी पॉफ्रेट फिश या फिर वाइट फिश की जरूरत है। इसे हल्का सा पैन फ्राई करते है।
Fish with Jamun Sauce Recipe in Hindi
पकाने का समय: 50 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 1 घंटा |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 50 मिनट |
फिश विद जामुन सॉस की सामग्री – Ingredients for Fish with Jamun Sauce |
|
1 kg जामुन | 1 कप चीनी |
1 टी स्पून मिर्च | 6 लहसुन की कलियां |
1 टी स्पून जीरा पाउडर | 300 ग्राम फिश फिलेट |
1/2 कप सूजी | स्वादानुसार नमक |
पालक |
फिश विद जामुन सॉस बनाने की विधि |
1: सबसे पहले जामुन के बीज निकालकर काट लिजिएं, आप जितना छोटा चाहे उतना छोटा कर लिजिएं। फिर इन्हें सॉस पैन में डालकर चीनी और रूम टेम्परेचर वाले पानी के साथ उबाल लिजिएं। |
2: अब जब तक इसमें एक उबाल न आ जाए, तब तक आंच को धीमा करें और इसे लगभग 15 मिनट तक पकाएं, आपको जब तक यह न लगे कि जामुन नरम हो गया है। |
3: फिर इसे रूम टेम्परेचर पर ठंडा होने दीजिये, अब इसे इसके बाद अपने मिक्सर मे डाल लें। अब इस बीच सॉस पैन को अच्छी तरह से रगड़ लें। फिर जामुन के मिश्रण को सॉस पैन में वापस डालकर लहसुन और मसाले में मिलाकर लगभग दो घंटे तक पका लें, यह जब तक कि काफी कम न हो जाए। |
4: अब इसे ठंडा होने दीजिये, अब इसमें नमक डालकर एक तरफ सेट होने के लिए रख दीजिये। फिर मछली को सूजी के साथ लपेटकर दोनों तरफ से कुरकुरा और सुनहरा होने तक पैन फ्राई कर लें। |
5: अंत में इसे जामुन सॉस और पालक के साथ गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:चीनी, जामुन, लहसुन की कलियां, मिर्च, फिश फिलेट, जीरा पाउडर, नमक, सूजी, पालक |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Fish with Jamun Sauce Recipe in Hindi with your friends.