आज हम आपको जैतूनी सब्ज बिरयानी रेसिपी (Zaitooni Subz Biryani Recipe) बता रहे है। इस बिरयानी रेसिपी में आपको ढेर सारी सब्जियों की गुडनेस मिलेगी। इसे बेहतीन मसालों के साथ पकाते है, आप इसे लंच या डिनर कभी भी बनाकर सर्व कर सकते है।
Zaitooni Subz Biryani Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 30 मिनट |
जैतूनी सब्ज बिरयानी की सामग्री – Ingredients for Zaitooni Subz Biryani |
|
1/4 कप बासमती चावल , soaked | 10 हरे जैतून |
10 काले जैतून | 4 गाजर (आधे इंच के टुकड़ों में कटे हुए) |
10 बेबी कॉर्न (आधे इंच के टुकड़ों में कटे हुए) | 2 जुकीनी (आधे इंच के टुकड़ों में कटे हुए) |
1/2 कप मशरूम | ब्रॉकली 10 से 12 फूल हरी मटर |
1 कप हरी मटर | 50 ml (मिली.) दूध |
तलने के लिए तेल | 4 बड़ा प्याज , कटा हुआ |
2 हरी इलाइची | 1 बड़ी इलाइची |
4 लौंग | एक इंच दालचीनी |
1 तेजपत्ता | 1 1/2 टेबल स्पून लाल मिर्च अचार पेस्ट |
4-5 हरी मिर्च | 1 टी स्पून धनिया पाउडर |
1 टी स्पून हल्दी पाउडर | 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
3/4 टी स्पून गरम मसाला पाउडर | स्वादानुसार नमक |
2 टेबल स्पून हरा धनिया , टुकड़ों में कटा हुआ | 2 टेबल स्पून पुदीना, टुकड़ों में कटा हुआ |
1-2 बूंद केवड़ा | अदरक (पतली लम्बाई में कटी हुई ) |
जैतूनी सब्ज बिरयानी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले केसर को गर्म दूध में भिगो दीजिये। |
2: अब चार कप उबलते नमक वाले पानी में काली इलायची, हरी इलायची, दालचीनी, तेज पत्ता और लौंग के साथ चावल डालकर तीन चौथाई होने तक पका लें और एक्ट्रा पानी निकाल दीजिये। |
3: फिर कढ़ाही में तेल गरम करके प्याज को सुनहरा होने तक फ्राई करें। फिर इन्हे एब्जाबेंट पेपर पर निकाल लिजिएं। |
4: अब सभी सब्जियों को अलग-अलग हल्का सा उबालकर ठंडे पानी में धो लें जिससे वे तरोताजा रहें। |
5: फिर एक बाउल में लाल मिर्च अचार पेस्ट, दही, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, आधा गरम मसाला पाउडर और आधा ब्राउन प्याज के साथ सब्जियों को मिला लें। |
6: अब एक नॉन स्टिक गहरे पैन में मिश्रण को डालकर जैतून के साथ सब्जियों के ऊपर चावल फैला लें। फिर केसर-स्वाद वाले दूध, पुदीने की पत्तियां, धनिया पत्ती, अदरक स्ट्रिप्स, केवड़ा एसेंस, बचा हुआ गरम मसाला पाउडर और चावल के ऊपर बचा हुआ प्याज डालें। |
7: फिर ढक्कन के साथ पैन को बंद करके चावल और सब्जियों के नरम होने तक मध्यम आँच पर पका लें। इसमें आपको लगभग 15-20 मिनट लग सकते हैं। |
8: अंत में अपनी पसंद के बूंदी रायता के साथ गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:हरे जैतून, बासमती चावल, गाजर (आधे इंच के टुकड़ों में कटे हुए), काले जैतून, जुकीनी (आधे इंच के टुकड़ों में कटे हुए), बेबी कॉर्न (आधे इंच के टुकड़ों में कटे हुए), ब्रॉकली 10 से 12 फूल, मशरूम, दूध, हरी मटर, प्याज, तेल, बड़ी इलाइची, हरी इलाइची, दालचीनी, लौंग, लाल मिर्च अचार पेस्ट, तेजपत्ता, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, गरम मसाला पाउडर, पुदीना, हरा धनिया, अदरक (पतली लम्बाई में कटी हुई), केवड़ा |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Zaitooni Subz Biryani Recipe in Hindi with your friends.