Tawa Paneer Tikka Recipe
Paneer Recipes Veg Recipes

तवा पनीर टिक्का – Tawa Paneer Tikka Recipe In Hindi

Tawa Paneer Tikka Recipe In Hindi

क्या चाहिए (सामग्री) – Tawa Paneer Tikka Recipe

2 छोटे चम्मच दही
2 चम्मच भुना बेसन
1 छोटा चम्मच लहसुन -अदरक का पेस्ट
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑइल
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक
जरा-सा बारीक़ कटा हरा धनिया
1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
5-6 पुदीने की पतिया
250 ग्राम चौकोर टुकड़ो में कटा पनीर
1 कटा खीरा
1 कटोरी कटे टमाटर
2 चौकोर कटे छोटे बैगन
1 कटा प्याज
1 कटोरी चौकोर टुकड़ो में कटी पीली और हरी शिमला मिर्च
2 छोटा चम्मच नीबू का रस और सींक

ऐसे बनाएं (बनाने की विधि)

सबसे पहले एक बोल में दही, बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया, और पुदीने की पतिया डालकर अच्छी तरह मिला लें| अब तैयार मिश्रण में सभी सब्जिया और पनीर डालकर एकसार करे| अब थोड़ी देर इसे ऐसे ही रख दे, ताकि मसाला सब्जियों के साथ अच्छी तरह से मेरिनेट हो जाए| अब एक सीक में एक-एक कर सभी सब्जिया पिरोए| बाकी बचा हुआ मसाला सब्जियों के ऊपर ही लगा दे| अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करे| इसमे तैयार सब्जियों के सीक रखे| फिर सीक को उल्ट-पलटकर चारों तरफ से सब्जिया अच्छी तरह पका लें| चाहें तो आप इन्हे तंदूर में भी भून सकते है| लजीज पनीर टिक्का तैयार है| इन सभी में ऊपर से नीबू का रस लगाए और गर्म-गर्म सर्व करे|

Follow and share our Social Pages for More New Paneer Recipes and Latest Updates

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Tawa Paneer Tikka Recipe with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *