आज हम आपको कच्चे केले के कबाब रेसिपी (Raw Banana Kebab Recipe) बता रहे है। यह एक स्वादिष्ट, हेल्दी और काफी असान स्नैक रेसिपी है आप इसे डिनर पार्टी में बना सकते हैं। यह शानदार वेजिटेरियन कबाब चीज़, कच्चे केले, अनारदाने, अंजीर को मिलाकर बनाये जाते है, इसके बाद इन्हें डीप फ्राई करते है। आप इसे एक कप गर्मागर्म चाय के साथ ऐपटाइज़र के रूप में सर्व कर सकते हैं, आप हरी चटनी के साथ इन टेस्टी कबाब को सर्व कर सकते हैं।
Raw Banana Kebab Recipe in Hindi
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
कच्चे केले के कबाब की सामग्री – Ingredients for Raw Banana Kebab |
|
2 कच्चे केले | 1/2 टेबल स्पून मक्खन |
1/2 टी स्पून इलाइची पाउडर | 1/2 टी स्पून दालचीनी पाउडर |
1 टी स्पून गुलाब की पंखुड्डियों का पाउडर | 1/2 टी स्पून अदरक |
1/2 टी स्पून सौंफ पाउडर | 1 टी स्पून गेंहू का आटा |
1 टी स्पून कॉर्न फ्लोर | नींबू का छिलका |
फीलिंग के लिए: | |
150 ग्राम प्रोसेस्डेड चीज़, कद्दूकस | 3-4 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ |
3-4 सूखे अंजीर, बारीक कटा हुआ | हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ |
1/2 कप ताजे अनार के बीज़ | 1 नींबू का रस |
कुकिंग ऑयल | नमक |
पानी |
कच्चे केले के कबाब बनाने की विधि |
1: सबसे पहले केलों को आखिरी से काटकर चीरा लगा दीजिये। फिर इन्हें पांच से सात मिनट के लिए उबाल लें। |
2: अब इन पर पानी डालकर ठंडा कर लिजिएं। फिर छीलकर केलों को अच्छे से मैश कर लिजिएं। |
3: अब एक पैन में मैश किए हुए केलों, नमक और मक्खन को डालें। |
4: फिर जब मिश्रण हल्का गुलाबी हो जाए तब इसमें दालचीनी पाउडर, इलाइची पाउडर, गुलाब की पंखुड्डियों का पाउडर, सफेद मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर और अदरक डालें। |
5: अब इसे कुछ देर पकाएं और फिर ठंडा होने दीजिये। |
फीलिंग के लिए: |
1: पहले अंजीर, चीज़, हरी मिर्च, हरा धनिया, नींबू का रस, नमक और अनार के दाने डालकर अच्छे से मिला लें। |
2: अब कॉर्न फ्लोर और गेंहू का आटे के साथ केले का मिश्रण डालकर अच्छे से मिला लिजिएं । फिर इसमें नींबू का छिलका और रस डालें। |
3: अब बनाना मिश्रण से कोफ्ते बनाकर इसमें फीलिंग भरें और फिर किनारों को बंद कर दीजिये। |
4: फिर एक पैन में तेल गर्म करके इसमें कबाब डालकर इन्हें गोल्डन ब्राउन होने दीजिये। |
5: अंत में अपनी पसंद की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:मक्खन, कच्चे केले, दालचीनी पाउडर, इलाइची पाउडर, अदरक, गुलाब की पंखुड्डियों का पाउडर, गेंहू का आटा, सौंफ पाउडर, नींबू का छिलका, कॉर्न फ्लोर, हरी मिर्च, प्रोसेस्डेड चीज़, हरा धनिया, सूखे अंजीर, नींबू का रस, ताजे अनार के बीज़, नमक, कुकिंग ऑयल, पानी |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Raw Banana Kebab Recipe in Hindi with your friends.