आज हम आपको क्रंची पोटैटो रेसिपी (Crunchy Potato Recipe) बता रहे है। यह आलू की एक शानदार रेसिपी है इसे नारियल, कढ़ीपत्ता, काजू और सरसों के दाने डालकर बनाते है। इसे बनाना बहुत आसान है, आप आलू की इस स्वादिष्ट डिश केवल 35 मिनट में बना सकते हैं। आपको नारियल के स्वाद से भरपूर यह आलू काफी पसंद आएंगे, आप इन्हें परांठे या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।
Crunchy Potato Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
क्रंची पोटैटो की सामग्री – Ingredients for Crunchy Potato |
|
2 आलू (डायमंड शेप में काट लें।) | 1 टेबल स्पून नारियल तेल |
1 1/2 टी स्पून सरसो के दाने | 4-5 हरी मिर्च, कटा हुआ |
मुट्ठी भर काजू | 5-6 कढ़ीपत्ता |
1 कप नारियल | नमक |
पानी |
क्रंची पोटैटो बनाने की विधि |
1: सबसे पहले आलू को डायमंड शेप में काटकर इसमें थोड़ा नमक डालें और फिर नरम होने के लिए हल्का सा उबाल लिजिएं। अब इन्हें छानकर एक तरफ रख दीजिये। |
2: फिर एक कड़ाही में नारियल का तेल गर्म करके हरी मिर्च और सरसों के दाने डालें। |
3: अब इसमें काजू डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। |
4: फिर इसमें आलू, कढ़ीपत्ता और थोड़ा सा नमक डालकर तब तक भूनें जब आलू क्रिस्पी न हो जाएं। |
5: अब इसमें एक कप कददूकस किया हुआ नारियल डालकर टॉस करें। फिर इसे 2 मिनट के लिए भून लें। |
6: अंत में इस सब्जी को गर्मागर्म रोटी के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:नारियल तेल, आलू (डायमंड शेप में काट लें।), हरी मिर्च, सरसो के दाने, कढ़ीपत्ता, काजू, नमक, नारियल, पानी |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Crunchy Potato Recipe in Hindi with your friends.