आज हम आपको मशरूम स्पगैटी कार्बोनारा रेसिपी (Mushroom Spaghetti Carbonara Recipe) बता रहे हैयह एक बेहतरीन इटैलियन पास्ता रेसिपी है। इसे बनाने के लिए स्पगैटी और मशरूम का इस्तेमाल किया गया है। पहले स्पगैटी को क्रीम में टॉस करने के बाद मशरूम को प्याज और चीजी सॉस के साथ पकाया जाता है। मशरूम स्पगैटी कार्बोनारा को बनाना बहुत आसान है, आप कभी भी इसे बनाकर खा सकते हैं।
Mushroom Spaghetti Carbonara Recipe in Hindi
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा |
मशरूम स्पगैटी कार्बोनारा की सामग्री – Ingredients for Mushroom Spaghetti Carbonara |
|
स्पगैटी के लिए: | |
1/2 पैकेट स्पगैटी | |
कार्बोनारा के लिए: | |
50 ml (मिली.) क्रीम | 1 अंडा |
3-4 प्रोसेडड चीज | नमक और कालीमिर्च |
मेन डिश के लिए: | |
स्पगैटी | 2 प्याज |
4-5 मशरूम | नमक और कालीमिर्च |
2 सूखी लाल मिर्च | 1/2 टी स्पून सौंफ |
1/2 टी स्पून मक्खन | 1/2 टी स्पून नींबू का रस |
हरा प्याज | ऑलिव ऑयल |
मशरूम स्पगैटी कार्बोनारा बनाने की विधि |
स्पगैटी तैयार करने के लिए: |
1: सबसे पहले पानी में नमक डालकर उबलने दें और फिर आधा पैकेट स्पगैटी डालें। |
2: अब स्पगैटी को उबाल लिजिएं। |
3: एक बार जब स्पगैटी पक जाए तब इसे छानकर निकाल लिजिएं। |
कार्बोनारा बनाने के लिए: |
1: पहले एक बाउल में एक अंडा, 50 ml क्रीम, नमक, कालीमिर्च और 3 से 4 बड़े चम्मच चीज डालें। |
2: अब सभी को अच्छे से फेंट लिजिएं। |
मेन डिश बनाने के लिए: |
1: पहले 1 1/2 प्याज और मशरूम को जूलियन काट लिजिएं। |
2: अब एक पैन में 3 बड़े चम्मच जैतून का तेल डालकर गर्म करें। |
3: फिर इसमें आधा चम्मच सौंफ, 2 बड़ी साबुत लाल मिर्च और प्याज डालकर पकने दीजिये। |
4: फिर इसमें नमक, मशरूम, एक बड़ा चम्मच मक्खन, कालीमिर्च, कार्बोनारा सॉस, नींबू का रस और उबली हुई स्पगैटी डालें। |
5: अब इन सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लिजिएं। |
6: अंत में इसे हरी प्याज डालकर सर्व करें। |
Key Ingredients:क्रीम, स्पगैटी, प्रोसेडड चीज, अंडा, कालीमिर्च, नमक, मशरूम, प्याज, सौंफ, सूखी लाल मिर्च, नींबू का रस, मक्खन, ऑलिव ऑयल, हरा प्याज |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Mushroom Spaghetti Carbonara Recipe in Hindi with your friends.