आज हम आपको पाल पोली रेसिपी (Paal Poli Recipe) बता रहे है। यह एक आथेंटिक साउथ इंडिसन डिजर्ट है, जो एक सूजी की पूरी है और इसे डीप फ्राई करके केसर वाले मीठे दूध में डीप करके सर्व किया जाता है।
Paal Poli Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
पाल पोली की सामग्री – Ingredients for Paal Poli |
|
1 कप मैदा | 1/2 कप सूजी |
1/2 कप चीनी | 500 ml (मिली.) दूध |
10-15 केसर के रेशे | 1/2 टी स्पून इलायची पाउडर |
1/4 कप बादाम | 1/4 कप काजू |
पाल पोली बनाने की विधि |
1: सबसे पहले सूजी, मैदा, आधी चीनी, चुटकी भर नमक और थोडा़ सा पानी मिलाकर नरम आटा गूंथ लिजिएं। |
2: फिर इस आटे को कम से कम 10 मिनट के लिए रखें। |
3: अब एक पैन में दूध उबालें और दूध को गाढ़ा होने दें, फिर थोड़ी देर बाद केसर के रेशे और चीनी डालकर और 5 मिनट के लिए उबाल लें। फिर इलायची पाउडर छिड़कें और फिर एक बार जब यह अच्छी तरह से घुल जाए, तब इसे आंच से हटा लें। |
4: फिर काजू, बादाम और चीनी को दरदरा पीस कर मिश्रण बना लें। अब इसे अलग रख दें। |
5: अब आटा से छोटी-छोटी लोइयां बेलकर छोटी-छोटी पूरियां बना लें और इन्हे फ्राई कर लें। |
6: फिर अपनी सभी तली हुई पूरियों को स्वाद वाले दूध में डुबोएं। |
7: अंत में प्लेट में पूरियां रखकर ऊपर से स्वाद वाला दूध डालकर और सूखे मेवों के मिश्रण से गार्निश करके सर्व करे। |
Key Ingredients:सूजी, मैदा, दूध, चीनी, इलायची पाउडर, केसर के रेशे, काजू, बादाम |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Paal Poli Recipe in Hindi with your friends.