आज हम आपको अंडा मलाई रेसिपी (Anda Malai Recipe) बता रहे है। इस डिश को सफेद ग्रेवी से तैयार जाता है, इसमें क्रीम, प्याज का पेस्ट, दूध और मसालों का मिश्रण होता है। इस क्रीमी सॉस में उबले अंडे डालकर सभी चीजों में अच्छी तरह से मिलने दें।
Anda Malai Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
अंडा मलाई की सामग्री – Ingredients for Anda Malai |
|
4 उबले अंडे | 1/2 कप प्याज |
1/2 टेबल स्पून मिर्च का पेस्ट | 2 टेबल स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट |
200 ml (मिली.) दूध | 2 टेबल स्पून क्रीम |
1/2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर | 1/2 टी स्पून धनिया पाउडर |
1/2 टी स्पून गरम मसाला | हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ |
स्वादानुसार नमक |
अंडा मलाई बनाने की विधि |
1: सबसे पहले अंडों को उबालकर आधा काट कर अलग रखें। |
2: फिर एक पैन में तेल गर्म करके प्याज मिर्च का पेस्ट डालकर लगातार चलाते हुए ब्राउन होने दें। |
3: फिर थोड़ी देर बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर कच्ची महक जाने तक पकाएं। |
4: फिर इसमें धनिया, काली मिर्च पाउडर, नमक और जीरा पाउडर डाल कर मसाले के किनारों पर तेल छोड़ने तक पकाएं। |
5: अब जब मसाला अच्छे से पक जाए तब गैस बंद कर दें। |
6: फिर ध्यान से दूध डालें और सभी मसालों को एक साथ मिला लें (यह ध्यान रहे कि दूध फट न जाए)। |
7: अब दूध को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसे फिर से आंच पर रख दें और इसे थोड़ा गाढ़ा होने दें। |
8: फिर इसमें क्रीम डालकर गाढ़ी ग्रेवी को अच्छी तरह मिलाएं। |
9: अब अंडे डालकर दोनों तरफ से कोट होने के लिए 2-3 मिनट के लिए ग्रेवी से ढक दीजिये। |
10: फिर आखिरी में गरम मसाला डालकर कुछ देर चलाये और अंत में कटे हुये धनिये से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें और मजा लें। |
Key Ingredients:प्याज, 4 उबले अंडे, अदरक लहसुन का पेस्ट, मिर्च का पेस्ट, क्रीम, दूध, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, हरा धनिया, गरम मसाला, नमक |
Follow our Social Pages for More Egg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Anda Malai Recipe in Hindi with your friends.