आज हम आपको काले चने रसेदार रेसिपी (Kale Channe Rasedaar Recipe) बता रहे है। टमाटर की ग्रेवी में पके चने स्टीमड चावलों और गर्म पूरी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। एक शानदार और आसान फूड इसे आप कभी भी बनाकर खा सकते हैं। वैसे काले चने रसेदार नवरात्रि के दौरान नवमी या अष्टमी के मौके पर भी बनाएं जाते हैं।
Kale Channe Rasedaar Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
काले चने रसेदार की सामग्री |
|
2 कप काले चने | 2 कप प्याज़, कद्दूकस |
2 टी स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट | 2 टी स्पून गरम मसाला |
1 तेज पत्ता | 1 टेबल स्पून जीरा |
2 कप टमाटर, कद्दूकस | 1 टेबल स्पून नमक |
1/2 टी स्पून हल्दी | दो बड़े चम्मच (पाउडर) धनिया |
1 लाल मिर्च पाउडर | 2-3 हरी मिर्च |
1/2 कप तेल | दो बड़े चम्मच (कटा हुआ, गार्निश के लिए) धनिया पत्ती |
काले चने रसेदार बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले चनों को पकाकर सॉफ्ट कर लें। |
Step 2: अब चनों को पानी से अलग कर लें और लेकिन पानी को पेंके नहीं। |
Step 3: अब तेल गर्म कर लें और फिर उसमें तेजपत्ता और जीरा डालें। |
Step 4: अब जब जीरा चटक जाए, तो उसमें अदरक, लहसुन और प्याज डालें। |
Step 5: फिर प्याज़ के अच्छे से फ्राई होने और तेल अलग होने तक तलें। |
Step 6: अब इसके बाद उसमें टमाटर मिलाएं और फिर तेल अलग होने का इंतजार करें। |
Step 7: फिर इसमें हल्दी, नमक, मिर्च और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। |
Step 8: अब इसमें हरी मिर्च, उबले हुए चने डालकर तेज़ आंच पर मिलाएं। |
Step 9: अब पानी नाप लें और चार कप के करीब बना लें। फिर चनों में मिलाकर उबाल आने के लिए हल्की आंच पर पकने दें। फिर जब ग्रेवी गाढ़ी दिखने लगे तो गर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:प्याज़, काले चने, गरम मसाला, अदरक-लहसुन पेस्ट, जीरा, तेज पत्ता, नमक, टमाटर, धनिया, हल्दी, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पत्ती, तेल |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Kale Channe Rasedaar Recipe in Hindi with your friends.