आज हम आपको मटन रेशा गोश्त रेसिपी (Mutton Resha Gosht Recipe) बता रहे है। इसमें तले हुए आलू के साथ मिक्स कटा हुआ मटन को कम से कम सामग्री का उपयोग करके तैयार किया जाता है। यह एक काफी बढ़िया डिश है।
Mutton Resha Gosht Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
मटन रेशा गोश्त की सामग्री – Ingredients for Mutton Resha Gosht |
|
250 gms मटन, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 मध्यम आकार का अदरक |
5-6 लहसुन की कलियां | 1/2 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट |
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर | 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1/2 टी स्पून गरम मसाला | 1/2 टी स्पून काली मिर्च |
स्वादानुसार नमक |
मटन रेशा गोश्त बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में मटन, लहसुन की कलियां, मध्यम आकार का अदरक, गरम मसाला और नमक डालकर 2-3 सीटी आने तक पकाएं। |
2: फिर मटन और अदरक लहसुन को अलग निकाल लें, फिर मटन को काट लें। आधा कप स्टाक कुकर में बाद के लिए रख दें। |
3: अब एक दूसरे पैन में थोड़ा तेल गर्म करके अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कच्ची महक जाने तक पकाएं। |
4: फिर इसमें कटा हुआ मटन, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और हल्दी डालें। |
5: इसे थोड़ी देर पकाएं और फिर तले हुए आलू डालकर कुछ देर बाद मटन स्टॉक डालें। |
6: फिर इसे ढक्कन से कवर करके 10 मिनट के लिए पकने दें। |
7: अब इसे आंच से उतार लें, अंत में कटी हुई मिर्च और धनिये से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:मध्यम आकार का अदरक, मटन, अदरक लहसुन का पेस्ट, लहसुन की कलियां, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च, नमक, गरम मसाला |
Follow our Social Pages for More Non Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Mutton Resha Gosht Recipe in Hindi with your friends.