आज हम आपको मसाला कचौरी रेसिपी (Masala Kachori Recipe) बता रहे है। छोटे और गोल बॉल्स के आकार के इस प्रसिद्ध भारतीय स्नैक में सख्त बाहरी कवर होता है और इसे मसालेदार फिलिंग से भरकर बनाया जाता है। इसे तेल में डीप फ्राई करते है जो इसे एक सुंदर सुनहरा रंग देता है। यह गर्मागर्म कचौरी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।
Masala Kachori Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 6 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
मसाला कचौरी की सामग्री – Ingredients for Masala Kachori |
|
2 कप मैदा | स्वादानुसार नमक |
2 टेबल स्पून घी या तेल | 2 टेबल स्पून दही |
1 कप बेसन | 1 टेबल स्पून पुदीने के पत्ते, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टेबल स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 टी स्पून मिर्च पाउडर |
1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट | 1 टी स्पून हरी मिर्च का पेस्ट |
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर | 1/2 टी स्पून गरम मसाला |
1 टेबल स्पून नींबू का रस | तेल |
मसाला कचौरी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले मैदा में 1 छोटी चम्मच नमक, दही और घी मिलाकर सख्त आटा गूंथ लिजिएं। ध्यान रहे अगर जरूरी हो तो थोड़ी और दही का उपयोग कर सकते है। |
2: फिर एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करके अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी, हरा धनिया, पुदीना, स्वादानुसार नमक, बेसन और गरम मसाला डालें। |
3: अब इसे तब तक भूनें जब तक कि सारा तरल सूख न जाए और मिश्रण एक साथ इकट्ठा हो जाए और तेल अलग न हो जाए। |
4: फिर पैन को आंच से उतारकर इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें, फिर ठंडा होने के लिए अलग रख दीजिये। |
5: अब लोई को मनचाहे आकार में तोड़कर हर बॉल को एक गोल और फिर लगभग 1/8 इंच मोटी एक सपाट डिस्क में रोल कर लें। |
6: फिर किनारों को पिंच करें, थोड़ा गीला कर लें और फिर बेसन के मिश्रण को बीच में रख दें। |
7: अब मिश्रण को ढक दें और फिर आटे को चुटकी से सील करें। इसे एक उचित गोल आकार में स्मूद करके तलने के लिए तैयार होने तक एक तरफ रखें। |
8: फिर तलने के लिए तेल गर्म करके बॉल्स डालें, अब आंच को कम करके हल्का ब्राउन होने तक तलें। अंत में गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:नमक, मैदा, दही, घी या तेल, पुदीने के पत्ते, बेसन, मिर्च पाउडर, हरा धनिया, हरी मिर्च का पेस्ट, अदरक-लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, तेल, नींबू का रस |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Masala Kachori Recipe in Hindi with your friends.