आज हम आपको मिल फुइ ऑफ रसमलाई एंड कोकोनट रेसिपी (Mille Feuille of Rasmalai and Coconut Cream Recipe) बता रहे है। रसमलाई के साथ इस इंडियन स्वीट में कोकोनट क्रीम फ्रेंच पेस्ट्री का एक नया फ्यूश़न मिलेगा। यह किसी भी खास फेस्टिवल और मौके के लिए एक बढ़िया डिजर्ट हो सकता है।
Mille Feuille of Rasmalai and Coconut Cream Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 35 मिनट |
मिल फुइ ऑफ रसमलाई एंड कोकोनट की सामग्री – Ingredients for Mille Feuille of Rasmalai and Coconut Cream |
|
रसमलाई पैटी के लिए: | |
400 ml (मिली.) दूध | 20 ग्राम नींबू का रस |
60 ग्राम ग्रेन शुगर | 250 ml (मिली.) पानी |
दूध का मिश्रण बनाने के लिए: | |
0.25 ग्राम केसर | 400 ml (मिली.) दूध |
10 ग्राम बादाम, गुच्छा | 10 ग्राम पिस्ता, गुच्छा |
40 ग्राम ग्रेन शुगर | |
मिल फुई शीट के लिए: | |
100 ग्राम मैदा | 10 ग्राम नमक |
10 ग्राम मक्खन (बिना नमक के) | 20 ग्राम पानी |
कोकोनट क्रीम के लिए: | |
200 ग्राम दूध | 30 ग्राम कैस्टर शुगर |
10 ग्राम मक्खन (बिना नमक के) | 20 ग्राम कॉर्न फ्लोर |
20 ग्राम कोकोनट मिल्क पाउडर |
मिल फुइ ऑफ रसमलाई एंड कोकोनट बनाने की विधि |
रसमलाई तैयार करने के लिए: |
1: सबसे पहले दूध उबाल लें और फिर इसे थोड़ा ठंडा करके इसमें नींबू का रस डालें। |
2: अब दूध को पूरी तरह फटने तक चलाएं, फिर इसे एक तरफ रख दीजिये और अब इसे मलमल के बांधकर लटका दीजिये जिससे इसका एक्ट्रा पानी निकल सके। |
3: फिर इस मिश्रण को नरम होने तक मसल लें और अब इससे समान आकार की पैटी सी बनाकर एक तरफ रख दीजिये। |
4: अब पानी और ग्रेन शुगर से चाशनी बनाकर इसमें पैटी को डालें। |
5: फिर इसे ढककर 10 से 15 मिनट के लिए पकाएं, अब इसे निचोड़कर एक्ट्रा चीनी निकाल लिजिएं। |
6: अब एक बड़े चम्मच गर्म दूध में कुछ रेशे केसर के डालकर एक तरफ रख दीजिये। |
7: फिर दूध वाले मिश्रण को कम होने तक पका लें, अब इसमें भीगा हुआ केसर डालकर इसमें तैयार की हुई रसमलाई डालें। |
8: अब इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। |
मिल फुई तैयार करने के लिए: |
1: पहले मिल फुई बनाने के लिए बताई सामग्री और आधे बटर को मिलाकर डो बना लिजिएं। |
2: फिर डो को अच्छी तरह केनेड करके फ्रिज में 3 से 4 घंटे के लिए रख दें। |
3: अब मक्खन को नरम करके इसे आराम से डो में रोल कर लें। |
4: फिर मक्खन से डो को लेमिनेट करके इसे साइड से सील कर लें। |
5: अब इस प्रक्रिया को तीन बार दोहराएं। |
6: फिर डो को रोल करके इसे 15 से 20 मिनट के लिए 200 डिग्री सेल्सियस पर बेक कर लें। |
कोकोनट क्रीम तैयार करने के लिए: |
1: पहले दूध और चीनी को एक साथ मिला लें। |
2: अब इसमें नारियल दूध और कॉर्न फ्लोर डालें। |
3: फिर इस मिश्रण को अच्छे से चलाएं जिससे गांठे न बनें। |
4: अब इसमें आराम से मक्खन डालकर मिक्स करें। |
असेंबल करें: |
1: पहले तीन बराबर भागों में मिल फुई को बांट लिजिएं। |
2: अब रसमलाई का एक्ट्रा दूध निचोड़कर इसे मिल फुई शीट पर रखें और अब इस पर कोकोनट क्रीम को लगा लें। |
3: फिर रसमलाई पर एक और शीट रखकर नारियल क्रीम की परत लगा लें। |
4: अब इस पर दूसरी शीट कवर कर लें और लिजिएं आपका मिल फुई सर्व करने के लिए तैयार है। |
5: अंत में इसे चेरी से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:नींबू का रस, दूध, पानी, ग्रेन शुगर, दूध, केसर, पिस्ता, बादाम, नमक, मैदा, कैस्टर शुगर, मक्खन (बिना नमक के), कोकोनट मिल्क पाउडर, कॉर्न फ्लोर |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Mille Feuille of Rasmalai and Coconut Cream Recipe in Hindi with your friends.