आज हम आपको सतरंगी बिरयानी रेसिपी (Starangi Biryani Recipe) बता रहे है। बिरयानी एक ऐसी डिश है जिसे कोई भी मना नहीं कर सकता, जब वह काफी सारी हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों से भरी हो। यह सतरंगी बिरयानी खाने में काफी स्वादिष्ट है, आपको इसमें जुकीनी, चकुंदर, शिमला मिर्च, गाजर, पुदीने और फ्रेंच बीन्स का बढ़िया स्वाद मिलेगा। इस बिरयानी को धीमी आंंच पर क्ले पॉट में तैयार किया जाता है।
Starangi Biryani Recipe
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
सतरंगी बिरयानी की सामग्री – Ingredients for Starangi biryani |
|
20 ग्राम लाल गाजर | 20 ग्राम फ्रेंच बीन्स |
20 ग्राम बेल पेपर | 20 ग्राम ब्रॉकली |
20 ग्राम चुकंदर | 20 ग्राम हरी जुकीनी |
20 ग्राम पीली जुकीनी | 125 ग्राम बिरयानी चावल |
20 ग्राम ब्राउन प्याज | 30 ग्राम दही |
स्वादानुसार नमक | 10 ग्राम पुदीना |
15 ग्राम देसी घी | 5 ग्राम काजू का पेस्ट |
1 ग्राम हल्दी पाउडर | 1 ग्राम लाल मिर्च पाउडर |
1 ग्राम पीली मिर्च पाउडर | 1 ग्राम हरी मिर्च पाउडर |
1 ग्राम इलायची पाउडर | 3 ml (मिली.) केवड़ा पानी |
3 ml (मिली.) केसर पानी | 2 हरी मिर्च |
1 ग्राम गरम मसाला | 10 ml (मिली.) खाना पकाने का तेल |
सतरंगी बिरयानी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले सारी सब्जियों को टुकड़ों में काटकर ब्लांच करके अलग रखें। |
2: अब चावल को उबालकर लगभग 80% पकाएं। |
3: फिर मिट्टी के बर्तन में सब्जियां डालकर उस पर दही, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, काजू का पेस्ट, केसर का पानी, केवड़ा पानी, भूरे प्याज, पुदीने की पत्तियां डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
4: अब पके हुए चावल और देसी घी को कारमेलाइज्ड प्याज और गरम मसाला पाउडर के साथ डालें। |
5: फिर रोटी के साथ पॉट को सील करके 15 मिनट के लिए ओवन में रख दें। अंत में गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:फ्रेंच बीन्स, लाल गाजर, ब्रॉकली, बेल पेपर, हरी जुकीनी, चुकंदर, बिरयानी चावल, पीली जुकीनी, दही, ब्राउन प्याज, पुदीना, नमक, काजू का पेस्ट, देसी घी, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च पाउडर, पीली मिर्च पाउडर, केवड़ा पानी, इलायची पाउडर, हरी मिर्च, केसर पानी, खाना पकाने का तेल, गरम मसाला |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Starangi Biryani Recipe in Hindi with your friends.