आज हम आपको आलू और गुलाब का हलवा रेसिपी (Aloo aur Gulab Ka Halwa Recipe) बता रहे है। आलू और गुलाब की रेसिपी में हलवे को थोड़ा अलग स्वाद देने की कोशिश की गई है। इस टेस्टी हलवे को बनाने के लिए आलू के साथ गुलाब, गुलकंद और हरी इलाइची का इस्तेमाल करते है। इस हलवे को अंत में सिल्वर नट्स और गुलाब की पंखुड्डियों से गार्निश करते है।
Aloo aur Gulab Ka Halwa Recipe in Hindi
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
आलू और गुलाब का हलवा की सामग्री – Ingredients for Aloo aur Gulab Ka Halwa |
|
1 बड़ा आलू (हल्का उबला हुआ) | 1 1/2 टेबल स्पून देसी घी |
1/2 कप चीनी | 150 खोया |
3/4 कप दूध | 1/2 टेबल स्पून गुलकंद |
1 1/2 टेबल स्पून गुलाब की पंखुड्डियां | 10 ml (मिली.) गुलाब जल |
1/4 टी स्पून इलाइची पाउडर | 10 ग्राम बादाम (हल्के उबालकर छीलें हुए) |
5 ग्राम पिस्ता (हल्के उबालकर छीलें हुए) | |
गार्निशिंग के लिए: | |
5 ग्राम बादाम | 5 ग्राम पिस्ता |
1/2 टेबल स्पून गुलाब की पंखुड्यिां (सूखी) |
आलू और गुलाब का हलवा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले हल्के उबले हुए आलू को कददूकस करके एक तरफ रख दीजिये। |
अब एक नॉनस्टिक पैन में देसी घी को गर्म करके आलू डालकर 5 मिनट के लिए इसे लगातार चलाते हुए भूनें। |
2: फिर इसमें चीनी डालकर 3 मिनट भूनें। अब इसमें कददूकस किया हुआ खोया डालकर 2 मिनट तक अच्छे से मिक्स होने तक भूनें। |
3: अब इसमें दूध डालकर पूरी तरह दूध सूखने तक पकाएं। फिर इसमें गुलकंद और सूखी गुलाब की पखुडियां डालें। |
4: फिर थोड़ा सा गुलाब जल छिड़के। अब इसमें पिस्ता, बादाम और हरी इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
5: अब इसे सूखी गुलाब की पंखुड्डियां, सिल्वर बादाम, पिस्ता और हरी इलाइची पाउडर से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:देसी घी, आलू (हल्का उबला हुआ), खोया, चीनी, गुलकंद, दूध, गुलाब जल, गुलाब की पंखुड्डियां, बादाम (हल्के उबालकर छीलें हुए), इलाइची पाउडर, बादाम, पिस्ता (हल्के उबालकर छीलें हुए), गुलाब की पंखुड्यिां (सूखी), पिस्ता |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Aloo aur Gulab Ka Halwa Recipe in Hindi with your friends.