आज हम आपको करेले का अचार रेसिपी (Karele Ka Achaar Recipe) बता रहे है। सभी को करेला पसंद नहीं होता है, किन्तु इससे बनने वाला अचार आपको जरूर पसंद आएगा। करेले का यह अचार बहुत से मसालों से बना होता है जो इसके स्वाद को काफी बढ़ा देते हैं।
Karele Ka Achaar Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 8 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
करेले का अचार की सामग्री – Ingredients for Karele Ka Achaar |
|
1 kg करेला (बराबर हिस्सों में कटा हुआ) | 2 टेबल स्पून नमक |
मसाले के लिए: | |
3/4 कप नमक | 1 टेबल स्पून हल्दी |
1 टेबल स्पून सौंठ (सूखी या पाउडर) | 1/4 कप लाल मिर्च पाउडर |
1/4 कप अजवाइन पाउडर, रोस्टेड | 2 टेबल स्पून सौंफ (रोटेस्ट और दरदरी पीसी हुई) |
2 कप नींबू का रस | एक कांच का जार |
करेले का अचार बनाने की विधि |
1: सबसे पहले करेले को छीलकर इसे एक साइड से लम्बाई में काट लिजिएं, फिर इन पर नमक लगाकर 3 से 4 घंटे के लिए एक तरफ रख दीजिये। |
2: अब करेलों को निचोड़कर कसैलापन निकाल लिजिएं, फिर चम्मच की मदद से बीज बाहर निकालकर धो लें, दुबारा से इन्हें निचोड़ लिजिएं। |
3: अब मसाले में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर हर करेले में इस मसाले को भरें। |
4: फिर इन सभी करेलों कांच में जार में रखकर बचा हुआ नींबू का रस डालकर इसे बंद कर दीजिये। |
5: इसे 3 से 4 दिन धूप में रखें और फिर इसे एक सप्ताह बाद खाएं। |
6: अब एक बार जब अचार तैयार हो जाए तब इसके छोटे पीस करके सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:नमक, करेला (बराबर हिस्सों में कटा हुआ), सौंठ (सूखी या पाउडर), हल्दी, अजवाइन पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, सौंफ (रोटेस्ट और दरदरी पीसी हुई) |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Karele Ka Achaar Recipe in Hindi with your friends.