आज हम आपको हरी मिर्च के पकौड़े रेसिपी (Hari Mirch Ke Pakode Recipe) बता रहे है। हरी मिर्च के पकौड़े काफी स्वादिष्ट लगते हैं। यह पकौड़े बाहर से क्रिस्पी और इनके अंदर आलू की स्टफिंग होती है। आप इन्हें चाय के साथ या फिर हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते है।
Hari Mirch Ke Pakode Recipe in Hindi
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 3 |
तैयारी का समय: 30 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
हरी मिर्च के पकौड़े की सामग्री – Ingredients for Hari Mirch Ke Pakode |
|
4 हरी मिर्च (मोटी मिर्च, लम्बाई में कटी और बीज निकली) | डीप फ्राई करने के लिए तेल |
बैटर के लिए: | |
बेसन | ठंडा पानी |
1/2 टी स्पून अदरक पेस्ट | 1/2 टी स्पून लहसुन पेस्ट |
स्वादानुसार नमक | |
फीलिंग के लिए: | |
1 आलू (उबला हुआ) | स्वादानुसार नमक |
1/2 टी स्पून जीरा | 1/2 टी स्पून लहसुन पेस्ट |
1/2 टी स्पून अदरक पेस्ट | 1/2 टी स्पून चीनी |
हरी मिर्च के पकौड़े बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बाउल में फीलिंग की सारी सामग्री को मिला लिजिएं। |
2: अब एक दूसरे बाउल में बैटर की सामग्री मिला लें। फिर बैटर में पानी डालकर बैटर को हल्का गाढ़ा रखे। ध्यान रहे बैटर बहुत ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए। |
3: अब हरी मिर्च में तैयार की हुई फीलिंग को भरकर बैटर में डीप कर लें और फिर इसे गर्म तेल में गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें। |
4: अंत में इसे सौंठ या पुदीना धनिया चटनी के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:तेल, हरी मिर्च, ठंडा पानी, बेसन, लहसुन पेस्ट, अदरक पेस्ट, आलू, जीरा, चीनी, नमक, अदरक पेस्ट, लहसुन पेस्ट |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Hari Mirch Ke Pakode Recipe in Hindi with your friends.