आज हम आपको ब्रेकफास्ट सैलेड रेसिपी (Breakfast Salad Recipe) बता रहे है। यह जल्दी बनने वाला सैलेड है जिसे अंडे, चिकन सॉसेज, शिमला मिर्च, टमाटर और लैट्यूस से बनाया जाता है। इसकी ड्रेसिंग मस्टर्ड और शहद से तैयार करने के बाद इससे सैलेड को गार्निश करते है। आप इस सैलेड को केवल 25 मिनट में बना सकते हैं।
Breakfast Salad Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
ब्रेकफास्ट सैलेड की सामग्री – Ingredients for Breakfast Salad |
|
सैलेड के लिए: | |
2 लाल शिमला मिर्च (बीज निकाली हुई), बारीक कटा हुआ | 10-12 चेरी टमाटर (आधे कटे हुए) |
1 खीरा, बारीक कटा हुआ | 6-7 लैट्यूस के पत्ते |
5-6 बैजल के पत्ते | 6-7 चिकन सॉसेज |
10-12 बेबी पोटैटो (आधे कटे हुए) | 1 लाल मिर्च (बीज निकाली हुई), बारीक कटा हुआ |
सैलेड की ड्रेसिंग के लिए: | |
3 टेबल स्पून रेड वाइन सिरका या नींबू | 1 टी स्पून डिजॉन मस्टर्ड |
स्वादानुसार नमक और कालीमिर्च | 2 टी स्पून शहद |
5-6 टी स्पून एक्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल |
ब्रेकफास्ट सैलेड बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में जैतून का तेल गर्म करके इसमें आलू और सॉसेज को 2 मिनट के लिए मीडियम आंच पर गर्म कर लें। फिर इस पर कालीमिर्च और नमक छिड़के। |
2: अब लाल मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं। |
3: अब सॉसेज और आलू को टॉस कर लें और फिर इसमें प्लेटर डालें। |
4: फिर एक दूसरे पैन में जैतून का तेल डालकर गर्म कर लें। |
5: इसमें दो अंडो को फ्राई कर लें, फिर जब वो थोड़े से फ्राई हो जाये तब आंच को धीमा कर दें। |
6: फिर इसे प्लेटर पर रख लें। |
ड्रेसिंग तैयार करने के लिए: |
1: पहले सारी सामग्री को एक जार में डालकर अच्छे से शेक कर लें। |
2: आप फिर सब्जियों पर जितनी चाहे उतनी ड्रेसिंग डाल सकते हैं। |
3: आप बाकी बची हुई ड्रेसिंग को फ्रिज में 2 सप्ताह तक रख सकते हैं। |
Key Ingredients:चेरी टमाटर (आधे कटे हुए), लाल शिमला मिर्च (बीज निकाली हुई), लैट्यूस के पत्ते, खीरा, चिकन सॉसेज, बैजल के पत्ते, लाल मिर्च (बीज निकाली हुई), बेबी पोटैटो (आधे कटे हुए), डिजॉन मस्टर्ड, रेड वाइन सिरका या नींबू, शहद, एक्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, नमक और कालीमिर्च |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Breakfast Salad Recipe in Hindi with your friends.