आज हम आपको चंदन का शरबत रेसिपी (Chandan ka Sharbat Recipe) बता रहे है। सबको गर्मी के मौसम में छाछ या लस्सी पीना पसंद होता है। अगर आपको इन दोनों चीजों के अलावा शरबत पीना पसंद है तो यह ड्रिंक आपके लिए ही है। चंदन से बनने वाला यह स्वादिष्ट शरबत कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगा। यह गर्मी के लिए काफी अच्छा विकल्प साबित होगा।
Chandan Ka Sharbat Recipe in Hindi
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 1 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
चंदन का शरबत की सामग्री – Ingredients for Chandan ka Sharbat |
|
1 kg चीनी | 3 लीटर पानी |
10 ग्राम चंदन पाउडर (एक पोटली में बंधा हुआ) | 2 टेबल स्पून दूध |
2 टेबल स्पून नींबू का रस |
चंदन का शरबत बनाने की विधि |
1: सबसे पहले गैस पर पानी रखकर इसमें चीनी डालकर घोलें, ध्यान रहे इसमें उबाल न आए। |
2: फिर जब चीनी पूरी तरह से घुल जाए तब आंच को बढ़ाकर इसमें उबाल आने दीजिये। |
3: अब इसमें दूध डालकर इसे तब तक पकने दीजिये जब तक किनारों में इसका झाग न आ जाए। |
4: फिर इसमें नींबू का रस डालकर लगातार पकने दें जब यह की गाढ़ा न हो जाए। |
5: अब पैन को आंच से उतार लिजिएं और फिर इसमें चंदन की पोटली डालकर तुरंत ढक दीजिये। |
6: फिर इसे पूरी रात ऐसे ही रहने दीजिये। |
7: आप चंदन शरबत को छानकर बोतलों में स्टोर करके रखें। |
Key Ingredients:पानी, चीनी, दूध, चंदन पाउडर (एक पोटली में बंधा हुआ), नींबू का रस |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Chandan ka Sharbat Recipe in Hindi with your friends.