आज हम आपको फिश ऐंडलाउज़ रेसिपी (Fish Andlouse Recipe) बता रहे है। आप इस डिश में फिश को टमाटर की सॉस में बेक करके ऊपर से सूखे हर्बस और ताज़ा की सिज़निंग दे सकते हैं।
Fish Andlouse Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
फिश ऐंडलाउज़ की सामग्री |
|
फिश 500 ग्राम | टमाटर सॉस तैयार करने के लिएः |
1 प्याज़ , टुकड़ों में कटा हुआ | एक किलो (छिलका उतरा हुआ और बीज़ निकालकर कटा हुआ) टमाटर |
50 ml (मिली.) व्हाइट वाइन और पानी | 3 टी स्पून लहसुन , टुकड़ों में कटा हुआ |
¼ टी स्पून काली मिर्च के दाने | 1 (बारीक कटा हुआ) प्याज़ |
1 तेज़पत्ता | 2 टेबल स्पून जैतून का तेल |
स्वादानुसार नमक | 3 बड़े चम्मच (जैसे पार्स्ली, बैज़ल आदि) ताज़ा गार्डन हर्बस |
नमक और काली मिर्च | |
दो (एक तेज़पत्ता वैकल्पिक है) ताज़ा थाइम की टहनियां | |
2 टेबल स्पून बैज़ल पत्तियां |
फिश ऐंडलाउज़ बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले ओवनप्रूफ डिश में मक्खन लगाकर फिश को रखें। फिर ऊपर से व्हाइट वाइन और पानी मिक्सचर डालें। |
Step 2: अब इसके बाद काली मिर्च के दानें और सिज़निंग डालें। फिर फॉइल पेपर से ढक कर 170 डिग्री पर 15 मिनट के लिए बेक करें। |
Step 3: अब हल्की आंच पर पकाए गए लिक्विड में फिश को डालकर हल्का ठंडा करें। फिर लिक्विड को छानकर साइड रख दें। |
सॉस तैयार करने के लिएः |
सबसे पहले चार बड़े चम्मच जैतून के तेल को गर्म करके उसमें लहसुन और प्याज़ को पांच मिनट के लिए भूनें। फिर जब यह मुलायम हो जाए, तो इसमें बैज़ल, टमाटर, तेज़पत्ता, सिज़निंग और थाइम डालें। फिर हल्की आंच पर सॉस को तब तक पकाएं, जब तक यह गाढ़ी न हो जाए। फिर मिक्सचर को ब्लेंड करके छान लें। अब दोबारा सिज़निंग करें और ठंडा होने के लिए साइड रख दें। |
ड्रेसिंग तैयार करने के लिएः |
सबसे पहले सभी सामग्री को एक साथ मिला लें। फिर इसे तैयार की गई टमाटर सॉस में मिक्स करें।अब थोड़ा-सा साइड में रखा फिश लिक्विड डालें। फिर दोबारा सिज़निंग करें। अब बेक की गई फिश के ऊपर टमाटर की ड्रेसिंग करें। अंत में सर्व करें। |
Key Ingredients:प्याज़, व्हाइट वाइन और पानी, तेज़पत्ता, नमक, जैतून का तेल, काली मिर्च के दाने, लहसुन, प्याज़, बैज़ल पत्तियां, टमाटर, नमक और काली मिर्च, ताज़ा गार्डन हर्बस, ताज़ा थाइम की टहनियां |
Follow our Social Pages for More Recipes in hindi and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Fish Andlouse Recipe in Hindi with your friends.