आज हम आपको शुगर फ्री गाजर का हलवा रेसिपी (Sugar Free Gajar Ka Halwa Recipe) बता रहे है। यह सभी का पसंदीदा डिजर्ट है, गाजर का हलवा ज्यादातर त्योहार के अवसर पर बनाया जाता है, इसे कोई भी खाए बिना नहीं रह सकता। आप इसे अपने प्रियजनों के लिए घर पर आराम से बनाकर सर्व कर सकते हैं।
Sugar Free Gajar Ka Halwa Recipe in Hindi
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा |
शुगर फ्री गाजर का हलवा रेसिपी – Ingredients for Sugar Free Gajar Ka Halwa |
|
8-10 गाजर, कद्दूकस | 3 टेबल स्पून देसी घी |
2 कप दूध | 1/4 टी स्पून हरी इलाइची पाउडर |
10-15 सुल्ताना | 1/3 कप शुगर फ्री सब्स्टिटूट |
1/4 कप खोया | 10-12 पिस्ता, कटा हुआ |
शुगर फ्री गाजर का हलवा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक नॉनस्टिक कड़ाही में घी गर्म करके इसमें कसी हुई गाजर डालकर 5 मिनट तक भून लें। |
2: फिर इसमें दूध डालकर और पकाएं। |
3: अब इसमें सुल्ताना, हरी इलाइची पाउडर और शुगर फ्री डालकर 10 से 15 मिनट पकाएं। |
4: फिर इसमें खोया मिक्स करके तब तक पकाएं जब तक कि यह पूरी तरह न सूख जाए। |
5: अंत में इसे पिस्ते से गार्निश करके गर्म या ठंडा सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:देसी घी, गाजर, हरी इलाइची पाउडर, दूध, शुगर फ्री सब्स्टिटूट, सुल्ताना, पिस्ता, खोया |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Sugar Free Gajar Ka Halwa Recipe in Hindi with your friends.