आज हम आपको पल खोवा रेसिपी (Pal Khova Recipe) बता रहे है। पल खोवा एक लोकप्रिय साउथ डिश है, यह पूरी तरह से शुगर फ्री होती है। यह एक जल्दी बनने वाली डिश है, आप इसे किसी भी खास त्योहार पर बनाकर सर्व कर सकते हैं।
Pal Khova Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
पल खोवा की सामग्री – Ingredients for Pal khova |
|
2 लीटर दूध | 2 टेबल स्पून गाढ़ी दही |
20 बूंदें शुगर फ्री सब्स्टिटूट | 1/2 कप फ्रेश क्रीम |
1/2 टी स्पून इलाइची पाउडर |
पल खोवा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक नॉनस्टिक पैन में दूध उबाल लिजिएं। फिर इसमें दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर जब दूध फटने लगे तब इसमें शुगर फ्री सब्सिटूट और क्रीम डालकर गाढ़ा होने तक इसे लगातार चलाते रहे। |
2: फिर इसमें इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे आंच से उतारकर एक बाउल में निकाल लिजिएं और ठंडा होने दीजिये। |
3: अंत में इसे सर्विंग बाउल में निकालकर सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:गाढ़ी दही, दूध, फ्रेश क्रीम, शुगर फ्री सब्स्टिटूट, इलाइची पाउडर |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Pal Khova Recipe in Hindi with your friends.