आज हम आपको सूजी केक रेसिपी (Semolina Cake Recipe) बता रहे है। यह सूजी और नारियल से बना स्वादिष्ट केक है, जिसे बोलो दे बाटिका भी कहते है। यह एक ओवन केक रेसिपी है।
Semolina Cake Recipe
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 6 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
सूजी केक रेसिपी – Ingredients for Semolina Cake |
|
1 कप मक्खन | 1 कप चीनी पाउडर |
4 अंडे | 2 कप नारियल, कद्दूकस |
2 कप सूजी | 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर |
1 टी स्पून नमक | 1 टी स्पून गुलाब/बादाम एसेंस |
9 इंच राउड केके टिन जिसमें बटर पेपर या चिकना किया हुआ और मैदा छिड़का हुआ. |
सूजी केक बनाने की विधि |
1: सबसे पहले सूजी, नारियल, नमक और बेकिंग पाउडर को मिक्स करके एक तरफ रख दीजिये। फिर मक्खन और चीनी को फूलने तक फेंटें। |
2: अब मिश्रण में अंडे का पीला भाग डालकर इसे अच्छी तरह फेंटें। फिर इसे सूजी वाले मिश्रण में डालकर एक थोड़ा गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। |
3: फिर इसमें एसेंस डालें। अब अंडे के सफेद भाग को फेंट लिजिएं और इसे मिश्रण में डालें। |
4: अब टिन में इस मिश्रण को डालकर फ्रिज में पूरी रात के लिए रख दें। |
5: फिर इसे (180 C-375 F) तापमान प्रीहिट ओवन में 35 मिनट या ब्राउन होने तक पकाएं। |
Key Ingredients:चीनी पाउडर, मक्खन, नारियल, अंडे, बेकिंग पाउडर, सूजी, गुलाब/बादाम एसेंस, नमक, 9 इंच राउड केके टिन जिसमें बटर पेपर या चिकना किया हुआ और मैदा छिड़का हुआ. |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Semolina Cake Recipe in Hindi with your friends.