आज हम आपको तरिवाला चिकन रेसिपी (Tariwala Chicken Recipe) बता रहे है।इसमें एक मसालेदार ग्रेवी होती है। यह ग्रेवी काफी स्वादिष्ट होती है जो आपकी जीभ के स्वाद को बदलने में निश्चित रूप से कामयाब होगी।
Tariwala Chicken Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
तरिवाला चिकन की सामग्री – Ingredients for Tariwala Chicken |
|
500 gms चिकन के टुकड़े | डेढ़ बारीक कटा प्याज |
3 टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 कप दही |
1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर |
1/2 टी स्पून जीरा पाउडर | 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1 तेज पत्ता | 1 स्टार ऐनीज़ |
4 काली मिर्च के दाने | 2 लौंग |
2 टेबल स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट |
तरिवाला चिकन बनाने की विधि |
1: सबसे पहले चिकन को दही, मसाले और अदरक लहसुन के पेस्ट के साथ मैरीनेट कर 30 मिनट के लिए अलग रखें। |
2: अब एक पैन में प्याज़ डालकर ब्राउन और क्रिस्पी होने तक भूनें. फिर एक बार जब यह हो जाए तब इसे बाहर निकालकर इसमें चिकन को तलने के लिए डालें। |
3: फिर जब चिकन फ्राई होने लगे तब इसमें सारे मसाले और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि सभी फ्लेवर आपस में मिल न जाएं और इसमें थोड़ा पानी डालें। |
4: इसे मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकने दें। अब उसमें दही डालकर तब तक पकाएं जब तक कि तेल अलग न होने लग जाएँ। |
5: अब जब यह पक जाए, अपने तले हुए प्याज को सख्त मसालों के साथ मिलाकर चिकन में डालकर मिक्स करके अतिरिक्त 5-6 मिनट के लिए पकाएं। |
6: अंत में गर्मागर्म सर्व करें और मजा लें। |
Key Ingredients:डेढ़ बारीक कटा प्याज, चिकन के टुकड़े, दही, टमाटर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, स्टार ऐनीज़, तेज पत्ता, लौंग, अदरक लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च के दाने |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Tariwala Chicken Recipe in Hindi with your friends.