आज हम आपको परीप्पू वड़ा रेसिपी (Parippu Vada Recipe) बता रहे है। यह केरला का एक लोकप्रिय क्रंची और स्पाइसी वड़ा है, आप इसे आसानी से घर पर बनाकर एक कप चाय या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
Parippu Vada Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 2 घंटे 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 2 घंटे 25 मिनट |
परीप्पू वड़ा की सामग्री – Ingredients for Parippu Vada |
|
1 कप चना दाल | 2 प्याज, बारीक कटा हुआ |
1 इंच अदरक, बारीक कटा हुआ | 2 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ |
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 5-6 कढीपत्ते, बारीक कटा हुआ |
3 टेबल स्पून धनिया पत्ती, बारीक कटा हुआ | स्वादानुसार नमक |
तलने के लिए तेल |
परीप्पू वड़ा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले 2 घंटे के लिए चने की दाल को लगभग धोकर भिगो दें। फिर छलनी में निकालकर रखें जिससे पानी निकल जाए। |
2: अब भीगी हुई चने की दाल को दरदरा पीस लिजिएं। |
3: फिर एक बाउल में निकालकर तेल को छोड़कर बाकी सभी सामग्री को मिला लिजिएं। |
4: अब इसे अच्छी तरह से मिला लिजिएं, ध्यान रहे यह थोड़ा दरदरा मिश्रण होगा। अगर जरूरत हो तो इसमें आप पानी मिला सकते हैं। |
5: फिर अपनी हथेलियों में थोड़ा तेल लगाकर मिश्रण को बराबर भाग में बांटकर गोलाकार पैटर बना लिजिएं। |
6: अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके मीडियम आंच पर वड़ा को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करके गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:प्याज, चना दाल, हरी मिर्च, अदरक, कढीपत्ते, लाल मिर्च पाउडर, नमक, तलने के लिए तेल, धनिया पत्ती |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Parippu Vada Recipe in Hindi with your friends.