आज हम आपको भाजी वड़ा रेसिपी (Bhaaji Vada Recipe) बता रहे है। यह मध्य प्रदेश एक स्वादिष्ट स्ट्रीट फ़ूड है, इन फ्रिटर को अलग-अलग सब्ज़ियों से बनाया जाता है, लेकिन मुख्य रूप से इसमें पालक और मेथी का उपयोग करके इस भाजी वड़ा को बनाया जाता है।
Bhaaji Vada Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
भाजी वड़ा की सामग्री – Ingredients for Bhaaji Vada |
|
| 1 कप पालक, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 कप मेथी, टुकड़ों में कटा हुआ |
| 1/2 कप प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टी स्पून अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ |
| 1 टी स्पून लहसुन | 1 टी स्पून हरी मिर्च |
| 1/2 टी स्पून जीरा पाउडर | 1/2 टी स्पून धनिया पाउडर |
| जरूरत के मुताबिक बेसन का आटा | जरूरत के मुताबिक नमक |
| तलने के लिए तेल | |
भाजी वड़ा बनाने की विधि |
| 1: सबसे पहले कटी हुई पालक, प्याज, मेथी, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को एक बाउल में मिला लिजिएं। |
| 2: फिर इसमें बेसन, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और जरूरत के अनुसार नमक डालें। |
| 3: इसमें कम से कम पानी डालें या ना डालें क्योंकि मिश्रण भी थोड़ी नमी छोड़ेगा। |
| 4: फिर अच्छी तरह मिलाकर नरम मिश्रण बना लें। |
| 5: अब इस मिश्रण के मीडियम आकार के गोले बनाकर 2 मिनट के लिए फ्राई करें। फिर तेल से निकाल कर ठंडा होने दें। |
| 6: अब ठंडा होने के बाद, इन बॉल्स को उठाकर अपनी हथेली में दबाकर चपटे वड़े बना लिजिएं। |
| 7: फिर इन्हें फिर से एक्ट्रा क्रंच के लिए 2 मिनट के लिए फ्राई करें और गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:मेथी, पालक, अदरक, प्याज, हरी मिर्च, लहसुन, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, नमक, बेसन का आटा, तलने के लिए तेल |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Bhaaji Vada Recipe in Hindi with your friends.

