आज हम आपको बॉइल एग आमलेट रेसिपी (Boiled Egg Omelette Recipe) बता रहे है। जैसा कि नाम से पता चल रहा है, आमलेट की यह रेसिपी उबले अंडे के साथ प्याज, हरी मिर्च और अन्य मसालों के साथ तैयार की जाती है। आप इसे अपने अगले स्पेशल नाश्ते के रूप में जरूर ट्राई करें।
Boiled Egg Omelette Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
बॉइल एग आमलेट की सामग्री – Ingredients for Boiled Egg Omelette |
|
3 अंडे | 3 उबले अंडे |
3-4 हरी मिर्च | 2 टेबल स्पून हरा धनिया |
1 मीडियम प्याज | स्वादानुसार नमक |
1 टी स्पून पिसी हुई काली मिर्च | 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1/2 टी स्पून चाट मसाला | 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट |
बॉइल एग आमलेट बनाने की विधि |
1: सबसे पहले 3 अंडे को फेंटें और फिर इसमें काली मिर्च, नमक, हरा धनिया, प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डालें। |
2: फिर फेंटने के बाद, इसे गर्म तवे पर डालकर इसके ऊपर गोल कटे हुए उबले अंडे डालें। फिर थोड़ा लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक छिड़कें। |
3: अब 5-10 मिनट के लिए ढककर रख दें। |
4: फिर ऑमलेट को दूसरी तरफ पलटकर अगले 5-10 मिनट तक पकने दें। |
5: अंत में कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:उबले अंडे, अंडे, हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक, प्याज, लाल मिर्च पाउडर, पिसी हुई काली मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट, चाट मसाला |
Follow our Social Pages for More Egg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Boiled Egg Omelette Recipe in Hindi with your friends.