आज हम आपको केसरी गुजिया रेसिपी (Kesari Gujiya Recipe) बता रहे है। होली के त्योहार पर हमारे दिमाग में सबसे पहले स्वादिष्ट गुजिया के बारे में ही ख्याल आता है। यह स्वादिष्ट गुजिया आटे या मैदे, ड्राई फ्रूट्स और खोए के मिश्रण से बनाई जाती है। आमतौर पर गुजिया राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बहुत लोकप्रिय है। आप इसे घर पर आसानी से बनाकर अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एंजॉय कर सकते हैं।
Kesari Gujiya Recipe
पकाने का समय: 35 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
केसरी गुजिया की सामग्री – Ingredients for Kesari Gujiya |
|
डो बनाने के लिए: | |
2 कप मैदा | 1/4 कप सूजी |
5 टेबल स्पून घी | 1/4 कप दूध |
1 टी स्पून केसर | |
स्टफिंग बनाने के लिए: | |
2 टेबल स्पून घी | 1 1/4 कप चीनी |
1/2 कप मावा, कद्दूकस | 1/2 कप नारियल, कद्दूकस |
1/4 बादाम, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टी स्पून इलाइची पाउडर |
केसरी गुजिया बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में सूजी, घी और मैदा को अच्छी तरह से मिला लिजिएं। |
2: फिर केसर में दूध डालकर मैदे से केनेड बना लिजिएं। अब इसे ढककर 5 से 10 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजिये। |
स्टफिंग तैयार करने के लिए: |
1: पहले एक पैन में घी गर्म कर करके इसमें मावा और नट्स डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लिजिएं। |
2: अब इसमें चीनी डालकर 6 से 7 मिनट के लिए पका लें। फिर इसमें नारियल और इलाइची डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे 3 से 4 मिनट के लिए पका लें। फिर इसे एक मिक्सिंग बाउल में निकालकर एक तरफ रख दीजिये। |
गुजिया बनाने के लिए: |
1: पहले एक गोलाकार कटर से डो को गोल काट लिजिएं। |
2: फिर इस गोलाकार की शीट में स्टफिंग भर लें। |
3: फिर इसे आधें चांद की तरह मोड़कर दोनों किनारों को अच्छी तरह लॉक कर दीजिये। |
4: आप चाहे तो इन गुजियां को 180 डिग्री सेल्सियस पर 30 मिनट के बेक या फिर डीप फ्राई भी कर सकते हैं। |
Key Ingredients:सूजी, मैदा, दूध, घी, केसर, मावा, चीनी, बादाम, नारियल, इलाइची पाउडर |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Kesari Gujiya Recipe in Hindi with your friends.