Baked Ragi Chakli Recipe in Hindi
Easy Recipes Indian Recipes Snacks Recipes

Baked Ragi Chakli Recipe – बेक्ड रागी चकली रेसिपी – Snacks Recipes

आज हम आपको बेक्ड रागी चकली रेसिपी (Baked Ragi Chakli Recipe) बता रहे है। टी टाइम के लिए मुरूक्कू या चकली काफी अच्छा स्नैक है जिसे ज्यादातर भारतीय घरों में बनाया जाता है। बेक्ड रागी चकली को बनाना काफी आसान है। मुरूक्कू एक तमिल शब्द है जिसका मतलब होता है ट्विस्टड, यह एक नमकीन स्नैक है। इस बेक्ड चकली को बनाने के लिए रागी के आटे का इस्तेमाल किया जाता है यह तली हुई चकली की जगह एक हेल्दी आॅप्शन है। आप इस त्योहार के मौसम में स्वादिष्ट चकली को एक कप गर्मागर्म चाय के साथ एंजॉय करें।

Baked Ragi Chakli Recipe in Hindi

पकाने का समय: 20 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 30 मिनट

बेक्ड रागी चकली की सामग्री – Ingredients for Baked Ragi Chakli

250 ग्राम रागी आटा 150 ग्राम बेसन
5 ग्राम अदरक 5 ग्राम मिर्च
2 ग्राम लहसुन का पेस्ट 5 ग्राम नमक
20 ml (मिली.) तेल

बेक्ड रागी चकली बनाने की वि​धि – Baked Ragi Chakli Recipe – Indian Recieps

Step 1: सबसे पहले बेसन और रागी आटा में तेल और पानी मिलाकर आटा गूंथ लिजिएं।
Step 2: आप आटे को हल्का नरम रखें। फिर इसको दो बराबर हिस्सों में बांट लिजिएं।
Step 3: अब चकली बनाने वाली मशीन में आधे डो को डालें।
Step 4: फिर मशीन को प्रेस करके चकली बना लिजिएं। अब चकली को प्रीहिट ओवन में डालें। टेम्पेरेचर कम से कम 360°f तक रखें और 15-20 के लिए बेक कीजिए।
Step 5: अब इसी तरह आधे बचें डो से भी चकली बनाने की प्रक्रिया को दोहराएं। अब इन्हें ठंडा होने दीजिये, अब इन्हें आप सर्व कर सकते हैं।

Key Ingredients:

बेसन, रागी आटा, मिर्च, अदरक, नमक, लहसुन का पेस्ट, तेल

Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Baked Ragi Chakli Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *