आज हम आपको हैदराबादी फिरनी रेसिपी (Hyderabadi Phirni Recipe) बता रहे है। यह लोकप्रिय भारतीय मिठाई है जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। फिरनी काफी फ्लेवर में बनाई जाती है जैसे ठंडाई फिरनी, चावल की फिरनी या फिर बादाम की फिरनी। यहां पर हम आपको चावल के आटे की फिरनी बता रहे हैं। मिट्टी के कसोरे में फिरनी को सर्व किया जाता है।
Hyderabadi Phirni Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 3 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 05 मिनट |
हैदराबादी फिरनी की सामग्री – Ingredients Hyderabadi Phirni |
|
150 ग्राम चावल | 50 ग्राम मक्खन |
1 लीटर दूध | 5 ग्राम इलाइची पाउडर |
50 ग्राम चीनी | 50 ग्राम कंडेन्सड मिल्क |
गुलाब एसेंस | गार्निशिंग के लिए गुलाब की पत्तियां |
गार्निशिंग के लिए सिल्वर लीफ | सर्व करने के लिए मिट्टी के कसोरे |
हैदराबादी फिरनी बनाने की विधि – Hyderabadi Phirni Recipe – Easy Recipes |
Step 1: सबसे पहले चावल को पानी में एक घंटा भिगोने के बाद पानी से निकालकर सूखाने के बाद ग्राइंडर या बेलन की मदद से क्रश कर लिजिएं। |
Step 2: अब मिट्टी के कसोरे को पानी में भिगो दीजिएं। |
Step 3: अब एक पैन में मक्खन डालकर गर्म करके इसमें चावल को हल्का सा रोस्ट कर लें। |
Step 4: फिर दूध डालकर इसमें उबाल आने दीजिएं। फिर जब चावल अच्छे से पक जाए तब इसमें बाकी बची हुई सामग्री डालकर लगातार चलाएं। |
Step 5: अब फिरनी को मिट्टी के कसोरों में पलटे और इसे ठंडा होने दीजिएं। |
Step 6: अब गुलाब की पंखुडियों और सिल्वर लीफ से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:मक्खन, चावल, इलाइची पाउडर, दूध, कंडेन्सड मिल्क, चीनी, गुलाब की पत्तियां, गुलाब एसेंस, मिट्टी के कसोरे, सिल्वर लीफ |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Hyderabadi Phirni Recipe in Hindi with your friends.