आज हम आपको ओट्स एंड वेजिटेबल पैनकेक रेसिपी (Oats And Vegetable Pancake Recipe) बता रहे है। यह एक जल्दी बनने वाली हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी है, इसमें आपको सब्जियों और ओट्स की गुडनेस मिलेगी। इसमें शिमला मिर्च, पत्तागोभी, प्याज जैसी सब्जियों का इस्तेमाल किया गया है।
Oats And Vegetable Pancake Recipe in Hindi
पकाने का समय: 05 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 15 मिनट |
ओट्स एंड वेजिटेबल पैनकेक की सामग्री – Ingredients for Oats And Vegetable Pancake |
|
440 gms ओट्स पाउडर | 220 ग्राम सूजी |
60 ग्राम चावल का आटा | 150 ग्राम पत्तागोभी, गुच्छा |
60 ग्राम प्याज | 60 ग्राम शिमला मिर्च |
2 हरी मिर्च | 5 कढ़ीपत्ता |
1 बेल पेपर | 60 ग्राम हरा धनिया |
स्वादानुसार नमक | 200 ml (मिली.) बटरमिल्क |
तेल |
ओट्स एंड वेजिटेबल पैनकेक बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बाउल में सूजी, ओट्स पाउडर, नमक, चावल का आटा और सब्जियां जैसे प्याज, पत्तागोभी, कढ़ीपत और हरी मिर्च मिला लें, फिर इसके बाद बटरमिल्क और हरा धनिया डालें। |
2: आप चाहे तो इसमें बटरमिल्क की जगह पानी भी डाल सकते है, बटर मिल्क डालने से एक अच्छा स्वाद मिलता है। |
3: अब सारी चीजों को एक साथ मिलाकर बैटर बना लें। इसे डोसा बैटर की तरह बना लें। इससे छोटे पैनकेक बना लें। |
4: फिर दोनों तरफ से मीडियम आंच पर सेंक लिजिएं। इसे नारियल चटनी या हरी चटनी के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:सूजी, ओट्स पाउडर, पत्तागोभी, चावल का आटा, शिमला मिर्च, प्याज, कढ़ीपत्ता, हरी मिर्च, हरा धनिया, बेल पेपर, बटरमिल्क, नमक, तेल |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Oats And Vegetable Pancake Recipe in Hindi with your friends.