आज हम आपको ओट्स पैनकेक रेसिपी (Oats Pancake Recipe) बता रहे है। ओट्स पैनकेक एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट डिश है। आपको स्वाद और सेहत से भरा ओट्स पैनकेक वजन कम करने में भी काफी मदद कर सकता है।
Oats Pancake Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
ओट्स पैनकेक की सामग्री – Ingredients for Oat Pancakes |
|
1/2 कप रोल्ड ओट्स | 1/2 कप दूध |
2 अंडे | एक चुटकी नमक |
1 टी स्पून वनीला एक्सट्रेक्ट | 2 टी स्पून चीनी |
1 सेब | 1/4 टी स्पून लौंग पाउडर |
1/4 टी स्पून जायफल पाउडर | 1/4 टी स्पून सूखा अदरक पाउडर |
1 टेबल स्पून बेकिंग पाउडर | 5 टेबल स्पून नारियल तेल |
मेपल सिरप | क्रैनबेरी |
ओट्स पैनकेक बनाने की विधि |
1: सबसे पहले ग्राइंडर में ओट्स को डालकर एक महीन पाउडर पीस लिजिएं। |
2: फिर उसी ग्राइंडर में अंडे, दूध, वनीला, नमक, सेब, चीनी, जायफल पाउडर, लौंग पाउडर, बेकिंग पाउडर, सोंठ पाउडर और 2 टेबलस्पून दालचीनी इंफ़ेक्टेड, नारियल तेल मिला लें। |
3: अब सभी चीजों को दूध के साथ ग्रेंडर में मिलाएं तब तक जब तक कि स्मूद घोल न बन जाए। |
4: फिर आवश्यकता होने पर थोड़ा दूध मिला सकते है। |
5: अब एक नॉन-स्टिक पैन गर्म करके केंद्र में थोड़ा सा बैटर यानी घोल डालकर इसे 2 मिनट तक पकने दीजिये। फिर दूसरी तरफ पकाने के लिए पैनकेक को पलट दीजिये। फिर से कुछ ऑयल लगाकर सेकें। |
6: फिर पक जाने के बाद पैन से उतार लें और अंत में क्रैनबेरी के साथ गार्निश करके, मेपल सिरप या नारियल स्प्रेड के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:दूध, रोल्ड ओट्स, नमक, अंडे, चीनी, वनीला एक्सट्रेक्ट, लौंग पाउडर, सेब, सूखा अदरक पाउडर, जायफल पाउडर, नारियल तेल, बेकिंग पाउडर, क्रैनबेरी, मेपल सिरप |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Oats Pancake Recipe in Hindi with your friends.