आज हम आपको चिली गार्लिक फिश रेसिपी (Chilli Garlic Fish Recipe) बता रहे है। भारतीय मसालों, बासा और तिल के स्वाद के साथ बनने वाली डिश किसी भी पार्टी के लिए काफी अच्छा एपेटाइजर है। आप इसे कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं।
Chilli Garlic Fish Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
चिली गार्लिक फिश की सामग्री – Ingredients for Chilli Garlic Fish |
|
3 टेबल स्पून ताहिनी पेस्ट | 2 टेबल स्पून लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टी स्पून हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टी स्पून चिली फ्लेक्स |
30 ml (मिली.) सूरजमुखी तेल | 1 टी स्पून सेलेरी, टुकड़ों में कटा हुआ |
1/2 टी स्पून दगड फूल | स्वादानुसार नमक |
1 टी स्पून तिल | 2 टी स्पून अनार का पाउडर |
500 ग्राम बोनलेस बासा मछली |
चिली गार्लिक फिश बनाने की विधि |
1: सबसे पहले मछली की हड्डियां निकाल लिजिएं। |
2: फिर मछली को रेक्टेगूलर शेप में एक इंच मोटा और तीन इंच लंबाई में काटकर एक तरफ रख दीजिये। |
3: अब एक मिक्सिंग बाउल में ताहिनी और तेल को अच्छी तरह मिला लिजिएं। |
4: फिर इसमें चिली फलेक्स, लहसुन, सेलेरी, नमक और ग्रीन चिली डालें। |
5: अब दगल फूल, अनार का पाउडर को फूलने तक मिक्स कीजिए। |
6: फिर समें फिश को मैरीनेट करके रेफिजेरेटर में 2 घंटे के लिए रख दें। |
6: अब स्क्यूअर में लगाकर ग्रिल करें या फिर हॉट ग्रिल कर लें, फिश को अंदर तक पकने दीजिये। |
7: अंत में गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:लहसुन, ताहिनी पेस्ट, चिली फ्लेक्स, हरी मिर्च, सेलेरी, सूरजमुखी तेल, नमक, दगड फूल, अनार का पाउडर, तिल, बोनलेस बासा मछली |
Follow our Social Pages for More Fish Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Chilli Garlic Fish Recipe in Hindi with your friends.