आज हम आपको दही उपमा रेसिपी (Curd Upma Recipe) बता रहे है। यह एक जल्दी बनने वाली डिश है। आपको दही के साथ इस साउथ इंडियन उपमा रेसिपी में खुशबूदार मसालों का स्वाद भी मिलेगा।
Curd Upma Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
दही उपमा की सामग्री – Ingredients for Curd Upma |
|
2 कप सूजी | 1 टी स्पून सरसों के बीज |
10-12 कढ़ीपत्ते | 1 टी स्पून उड़द की दाल |
1 टी स्पून चना दाल | 1 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ |
अपनी पसंद की 1/2 कप सब्जी, कटी हुई | 1 कप दही |
1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट | 2 हरी मिर्च (स्लिट) |
स्वादानुसार नमक | स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर |
धनिया पत्ती गार्निश करने के लिए |
दही उपमा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले सूजी को खुशबू आने तक भूनकर एक तरफ रख दीजिये। |
2: फिर एक पैन में घी गर्म करके कढ़ीपत्ता, राई, चना दाल और उड़द दालडालकर चटकने दें। |
3: अब अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। |
4: फिर जब प्याज ब्राउन हो जाए तब इसमें सब्जियां डालकर पैन को ढक दें और सब्जियों को पकने दें। |
5: अब दही वाला पानी डालकर एक मिनट के लिए भूनें। फिर भूनी हुई सूजी और 4 कप पानी डालकर सभी चीजों को पकने दें। |
6: अंत में हरे धनिए से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:सरसों के बीज, सूजी, उड़द की दाल, कढ़ीपत्ते, प्याज, चना दाल, दही, अपनी पसंद की 1/2 कप सब्जी, कटी हुई, हरी मिर्च (स्लिट), अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पत्ती गार्निश करने के लिए |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Curd Upma Recipe in Hindi with your friends.