आज हम आपको मसूर दाल फ्राई रेसिपी (Masoor Dal Fry Recipe) बता रहे है। भारत में आमतौर पर घरो में बनाई जाने वाली डिश है।
Masoor Dal Fry Cooking Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 15 मिनट |
मसूर दाल फ्राई की सामग्री |
|
1/2 कप मसूर दाल | 2 कप पानी |
1 चम्मच जीरा | 1 अदरक |
2 हरी मिर्च | 1 छोटा प्याज कटा हुआ |
2 छोटे टमाटर | 1/4 चम्मच हींग |
1 चम्मच हल्दी पाउडर | 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर |
1/2 चम्मच गरम मसाला | 2 चम्मच घी |
नमक स्वाद के लिए | 1 साबुत लाल मिर्च |
मसूर दाल फ्राई बनाने की विधि – Masoor Dal Fry Recipe |
Step 1: सबसे पहले पूरी मसूर दाल को साफ़ करके धो लें और फिर और फिर 2 घंटे तक भिगो दें। अब दाल को पानी में से निकाल लें और फिर धो लें। |
Step 2: अब एक प्रेसर कुकर में मसूर दाल, 2 कप पानी, 1 चम्मच नमक और 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर डालें और ढक्कन को बंद करें और पकाने के लिए गैस पर दाल रखें। |
Step 3: अब 1 सीटी आने के बाद आंच को कम कर दें और 3 से 4 मिनट के लिए दाल को ओर पकाएं। तब तक गैस को बंद करें जब तक कि कुकर से सारा प्रेसर नहीं निकल जाएँ। |
Step 4: अब टमाटर को धो कर 4 से 5 टुकड़ों में काट लें, हरी मिर्च से ऊपरी हिस्सा तोड़कर उन्हें धो लें। फिर अदरक छीलकर धो लें। फिर एक मिक्सर में टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का एक अच्छा पेस्ट बना लें। |
Step 5: अब एक फ्राई पैन में घी गर्म करें, इसमें हींग और जीरा तड़काएं। जब जीरा तड़कने लगे तब कटा हुआ प्याज डालें और हल्का भूरा होने तक फ्राई करें। |
Step 6: अब हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा नमक डालें। अब टमाटर का पेस्ट डालें और मसालों को तब तक फ्राई करें जब तक घी उनके ऊपर तैरने नहीं लग जाएँ। |
Step 7: अब कुकर को खोलें और मसालों को दाल में रखें। अच्छी तरह से मिलाएं, दाल को गाढ़ी या पतली रखने के अनुसार पानी डालें। |
Step 8: अंत में गरम मसाला दाल में डालें। अब मसूर दाल सर्व करने के लिए तैयार है। |
Key Ingredients:मसूर दाल, पानी, जीरा, अदरक, हरी मिर्च, प्याज, टमाटर, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, घी, नमक, साबुत लाल मिर्च |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Masoor Dal Fry Cooking Recipe in Hindi with your friends.