आज हम आपको सिंधी कढ़ी रेसिपी (Sindhi Kadhi Recipe) बता रहे है। आपको इस बढ़िया सिंधी कढ़ी रेसिपी में मसालों और सब्जियों का बढ़िया बैलेंस मिलेगा। इस सिंधी कढ़ी को कमल ककड़ी, ड्रमस्टिक, आलू गोभी और मसाले मिलकर कम्फर्ट फूड बनाते हैं।
Sindhi Kadhi Recipe
पकाने का समय: 1 घंटा 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 2 घंटे |
सिंधी कढ़ी की सामग्री – Ingredients for Sindhi Kadhi |
|
1 1/2 टी स्पून रिफाइंड तेल | 3 टेबल स्पून बेसन |
1 टी स्पून मेथी दाना | 1 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
3 लीटर पानी | 2 आलू |
500 ग्राम टमाटर | 1 ड्रमस्टिक |
1 बड़ा कमल ककड़ी | 1 बड़ी या 2 छोटी फूलगोभी |
200 ग्राम अरबी | 200 ग्राम भिंडी |
नमक | 3 नींबू के आकार के इमली बॉल्स (इमली को 1 कप गर्म पानी में 2 घंटे के लिए भिगो दें) |
तलने के लिए तेल | 1 1/2 टी स्पून सरसों के दाने |
20-25 कढ़ीपत्ता | 1 1/2 टी स्पून जीरा |
2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 2 टेबल स्पून हरा धनिया |
सिंधी कढ़ी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक गहरे बर्तन में रिफाइन्ड तेल डालें। फिर एक बार जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें बेसन डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। ध्यान रहे इसे काफी कम आंच पर 15 मिनट के लिए ही करें। अब इसमें मेथीदाना डालकर कलर बदलने दें। |
2: फिर एक बार जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसमें हल्दी पाउडर डालें और फिर इसमें कुछ देर बाद पानी डालें। अब इसमें पानी के साथ ही आलू के टुकड़े भी डाल दें, क्योंकि आलू पकने में समय लगता है, फिर इसमें जब उबाल आ जाए तब आंच को मीडियम कर दीजिये। |
3: अब टमाटर की प्यूरी बनाकर बर्तन में डालें। अब कढ़ी को कम आंच पर एक घंटे के लिए छोड़ दीजिये। |
4: फिर इस बीच एक छोटे बर्तन में पानी गर्म कर लें। अब कमल ककड़ी को 1 इंच के टुकड़ों में और ड्रमस्टिक को 3 इंच के टुकड़ों में काट लें। फिर इन्हें हल्का उबालकर एक तरफ रख दीजिये। |
5: फिर इसके बाद तेल गर्म करके इसमें सब्जियां डालकर फ्राई कर लें। अरबी, भिंडी और गोभी को गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें। ध्यान रहे इन्हें फ्राई करते वक्त सब्जियों में थोड़ा नमक डालें। |
6: अब कढ़ी में 1 घंटे के बाद हल्की उबली हुई सब्जियां डालें। फिर इसके 10 मिनट बाद फ्राइड अरबी, भिंडी और गोभी डालें। |
7: फिर 2 घंटे से भीगी हुई इमली को छानकर कढ़ी में डालकर 10 मिनट के लिए कम आंच पर पकाएं। |
8: अब तड़के के लिए, एक छोटे पैन में तेल गर्म कर लें। |
9: फिर गर्म तेल में कढ़ीपत्ता, सरसों के दाने, लाल मिर्च पाउडर और जीरा डालें और फिर इस तड़के को कढ़ी में डालें। |
10: अंत में हरा धनिया से गार्निश करके गर्मागर्म कढ़ी को स्टीम राइस या मटर पुलाव के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:बेसन, रिफाइंड तेल, हल्दी पाउडर, मेथी दाना, आलू, पानी, ड्रमस्टिक, टमाटर, 1 बड़ी या 2 छोटी फूलगोभी, कमल ककड़ी, भिंडी, अरबी, 3 नींबू के आकार के इमली बॉल्स (इमली को 1 कप गर्म पानी में 2 घंटे के लिए भिगो दें), नमक, सरसों के दाने, तेल, जीरा, कढ़ीपत्ता, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Sindhi Kadhi Recipe in Hindi with your friends.