आज हम आपको एपरिकोट एंड कोकोनट केक रेसिपी (Apricot And Coconut Cake Recipe) बता रहे है। यह एक काफी टेस्टी डिश है, आपको इसमें नारियल, दालचीनी, खुबानी और इलाइची को स्वाद मिलेगा। यह एक लाजवाब डिजर्ट है।
Apricot And Coconut Cake Recipe in Hindi
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 10 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
एपरिकोट एंड कोकोनट केक की सामग्री – Ingredients for Apricot And Coconut Cake |
|
200 ग्राम सूखी खुबानी | 400 ml (मिली.) पानी |
10 ग्राम दालचीनी स्टिक | 10 ग्राम हरी इलायची |
200 ग्राम नारियल |
एपरिकोट एंड कोकोनट केक बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में पोचिंग लिक्विड बनाने के लिए पानी में दालचीनी और हरी इलाइची डालें। |
2: फिर खुबानी डालकर उबाल आने दें। |
3: अब 5 मिनट धीमी आंच पर पकाकर आंच से उतार लिजिएं। |
4: फिर लिक्विड छोड़कर पोच्ड एपरिकोट निकाल लें और फिर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लिजिएं। |
5: अब कददूकस नारिस को 140 डिग्री पर 10 मिनट के लिए बेक करें। |
6: फिर एक पैन को गर्म करके प्यूरी एपरिकोट को पकाएं। अब इसमें नारियल डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं। |
7: अब ट्रे में फैलाकर ठंडा होने दें। फिर ठंडा होने के बाद इसके टुकड़े निकालकर सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:पानी, सूखी खुबानी, हरी इलायची, दालचीनी स्टिक, नारियल |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Apricot And Coconut Cake Recipe in Hindi with your friends.