आज हम आपको कूटू के पकौड़े रेसिपी (Kuttu ke Pakore Recipe) बता रहे है। कूटू फलाहारी होता है, इससे आप इसे नवरात्री के व्रत में काम लें सकते है। इसे आप दही के साथ सर्व कर सकते है।
Kuttu ke Pakore Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
कूटू के पकौड़े की सामग्री – Ingredients for Kuttu ke Pakore |
|
1 कप कूटू का आटा | 3-4 मध्यम आलू |
5-6 हरी मिर्च | 1 ½ छोटा चम्मच सेंधा नमक |
¼ कप पानी | घी / तेल तलने के लिए |
कूटू के पकौड़े बनाने की विधि |
1: सबसे पहले हरी मिर्च धोकर बारीक काट लिजिएं। |
2: अब आलू को छीलकर अच्छे से धोकर छोटा-छोटा काट लिजिएं। फिर एक बार दुबारा अच्छे से धोकर, इनको छन्नी पर 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें जिससे की सारा पानी निकल जाए। |
3: फिर एक कटोरे में सेंधा नमक, कटे आलू, कूटू का आटा और कटी हरी मिर्च लेकर सबको अच्छे से मिला लें। |
4: इसमें फिर थोड़ा-थोड़ा कर पानी डालते हुए अच्छे से मिलाएँ। ध्यान रहे पकौड़ी का आटा चिकना होना चाहिए और यह बहुत पतला नहीं होना चाहिए, आलू अच्छे से सिंघाड़े के आटे में लिपट जाने चाहिएं। |
5: अब एक कड़ाही में घी / तेल गर्म करके लगभग एक बड़ा चम्मच पकौड़ी का मिश्रण तेल में डालें, इसी क्रम में एक-एक करके तकरीबन 7-8 पकौड़े डालकर मध्यम आँच पर सुनहरा हाने तक तलें। |
6: अब तले हुए पकौड़ों को किचन पेपर पर निकाल लिजिएं। |
7: फिर बाकी बचे हुए घोल के भी पकौड़े तल कर निकाल लें। |
8: अंत में गर्मागर्म कूटू के पकौड़ों को दही के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:कूटू का आटा, आलू, हरी मिर्च, सेंधा नमक, पानी, घी / तेल |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Kuttu ke Pakore Recipe in Hindi with your friends.