आज हम आपको बादाम पपीते के कबाब के साथ पाइनएप्पल का सालसा रेसिपी (Badam papite ke kebab with pineapple salsa Recipe) बता रहे है। यह एक काफी हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक है, आप इसे कुछ ही स्टेप में बना सकते हैं। आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ इन कबाब को एंजाय कर सकते हैं, इसे कच्चे पपीते, बादाम और आलू से तैयार किया गया है।
Badam Papite Ke Kebab with Pineapple Salsa Recipe in Hindi
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
बादाम पपीते के कबाब के साथ पाइनएप्पल का सालसा की सामग्री – Ingredients for Badam papite ke kebab with pineapple salsa |
|
कबाब के लिए: | |
2 कप कच्चा पपीता, कद्दूकस | 1 कप कच्चा आलू |
1/2 कप बादाम | 1 टी स्पून नमक |
1/4 टी स्पून हींग | 1/2 टी स्पून हल्दी |
1/2 टी स्पून अजवाइन | 2 टी स्पून धनिया |
2 टी स्पून अदरक | 2 टी स्पून हरी मिर्च |
2 टेबल स्पून बेसन | 2 टेबल स्पून हरा धनिया |
2 टेबल स्पून तेल | |
सालसा के लिए: | |
1 कप पाइनएप्पल, बारीक कटा हुआ | 1/4 कप प्याज, बारीक कटा हुआ |
1 टेबल स्पून हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टेबल स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ |
3 टेबल स्पून नींबू का रस | 1/2 टी स्पून नमक |
1/4 टी स्पून कालीमिर्च |
बादाम पपीते के कबाब के साथ पाइनएप्पल का सालसा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले आलू और कच्चे पपीते पर नमक लगाकर 5 मिनट के लिए अलग रख दीजिये। फिर इन्हें दबाकर इसका पानी निकालकर पेपर टॉवल पर रख दें। फिर इन्हें एक बड़े बाउल में रखकर इसमें तेल छोड़कर सारे मसाले डालें। |
2: अब इसे अच्छी तरह से मिलाकर पतली आकार की पैटी बना लिजिएं। |
3: फिर एक पैन में तेल गर्म करके इसमें पैटी को डालकर मीडियम आंच पर पकाएं। इन पैटी को कैरमलाइज होने तक आराम से पकाए। इन पैटी को बाहर से क्रिस्पी होने दें। |
4: अब इन्हें निकालकर गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
5: फिर पाइनएप्पल सालसा के लिए सभी सामग्री को मिलाकर कबाब के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:कच्चा आलू, कच्चा पपीता, नमक, बादाम, हल्दी, हींग, धनिया, अजवाइन, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, बेसन, पाइनएप्पल, तेल, हरी मिर्च, प्याज, नींबू का रस, हरा धनिया, कालीमिर्च, नमक |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Badam Papite Ke Kebab with Pineapple Salsa Recipe in Hindi with your friends.