आज हम आपको चॉकलेट मोदक सरप्राइज रेसिपी (Chocolate Modak Surprise Recipe) बता रहे है। चॉकलेट मोदक सरप्राइज एक काफी स्वादिष्ट डिजर्ट है, भगवान गणेश के लिए इसे थोड़ा ट्विस्ट देकर बनाया गया है। रोस्टेड नट्स को ग्लूकोज बिस्कुट और चॉकलेट पाउडर से कवर किया गया है।
Chocolate Modak Surprise Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
चॉकलेट मोदक सरप्राइज की सामग्री – Ingredients for Chocolate Modak Surprise |
|
ग्लूकोज बिस्कुट | 100 ग्राम ड्रिकिंग चॉकलेट पाउडर |
1/4 टिन कंडेसेंड मिल्क | 50 ग्राम नारियल पाउडर, कद्दूकस |
काजू, हेजलनट्, किशमिश बादाम (वैकल्पिक) | 5 टेबल स्पून घी |
चॉकलेट मोदक सरप्राइज बनाने की विधि |
1: सबसे पहले ग्लूकोज बिस्कुट का अच्छी तरह से पाउडर करके ड्रिकिंग चॉकलेट पाउडर से साथ मिक्स कर लिजिएं, फिर इसमें चार बड़े चम्मच घी और मिल्कमेड डालें। |
2: अब एक बड़े चम्मच घी के अंदर काजू और हेजलनट को फ्राई कर लें। |
3: अब चॉकलेट मिश्रण की बॉल बना लिजिएं और जब ऐसा कर लें तब इसके बीच में एक ड्राई फ्रूट लगाकर मोदक का आकार दीजिये। आप चाहे तो इसमें मोल्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। |
4: टिप: मोदक को कददूकस किए हुए नारियल पर रोल करके ठंडा करके सर्व कीजिए। ये मोदक बच्चों को खाने में बहुत अच्छे लगेंगे। |
Key Ingredients:ड्रिकिंग चॉकलेट पाउडर, ग्लूकोज बिस्कुट, नारियल पाउडर, कंडेसेंड मिल्क, हेजलनट्, काजू, घी, किशमिश बादाम (वैकल्पिक) |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Chocolate Modak Surprise Recipe in Hindi with your friends.