आज हम आपको ड्राई फ्रूट मोदक रेसिपी (Dry Fruit Modak Recipe) बता रहे है। ड्राई फ्रूट मोदक जल्दी तैयार होने वाले मोदक है, आप इसे इस गणेश चतुर्थी के मौके पर बना सकते हैं। इसमें ड्राई फ्रूट्स को हल्का सा पीसकर रोस्ट किया गया है। मोदक महाराष्ट्र में काफी लोकप्रिय हैं।
Dry Fruit Modak Recipe in Hindi
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
ड्राई फ्रूट मोदक की सामग्री – Ingredients for Dry Fruit Modak |
|
6 अंजीर | 8 बीज निकले खजूर |
15-16 बादाम | 1 टी स्पून अखरोट |
12-13 मूंगफली | 5-6 पिस्ते |
9-10 काजू | 1 टी स्पून तिल |
1 टी स्पून चिरौंजी | 1 टी स्पून खसखस |
1 टी स्पून नारियल, कद्दूकस | 1 टेबल स्पून घी |
10 किशमिश, टुकड़ों में कटा हुआ | 5 खुबानी, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टी स्पून इलाइची पाउडर |
ड्राई फ्रूट मोदक बनाने की विधि |
1: सबसे पहले ड्राई फ्रूट मोदक बनाने के लिए अंजीर को दो घंटे के लिए भिगो दीजिये। |
2: फिर इसी तरह खजूर को भी 2 घंटे के लिए भिगो दीजिये। |
3: अब मूंगफली, बादाम, अखरोट, काजू और पिस्ते को ग्राइंडर में डालें। |
4: फिर सभी नट्स को एक साथ पीस लिजिएं। |
5: अब पीसे हुए सारे नट्स को एक पैन में डालकर रोस्ट कर लें। |
6: फिर दूसरें पैन में में चिरौंजी, तिल, नारियल और खसखस डालकर ड्राई रोस्ट कर लें। |
7: अब भिगे हुए खजूर और अंजीर को ग्राइंडर में डालें। |
8: फिर इनको पीसकर एक पेस्ट बना लिजिएं। |
9: फिर एक पैन में घी लेकर उसमे अंजीर और खजूर का पेस्ट डालें। |
10: अब इसको भूनें और फिर इसमें कटे हुए किशमिश और खुबानी डालें। |
11: अब इसमें फ्राई किए हुए ड्राई फ्रूट डालकर अच्छे से मिला लें। ध्यान रहे यह सभी चीजें इस मिश्रण में अच्छी तरह मिक्स हो जाएं। |
12: फिर इसमें नारियल और इलाइची पाउडर का मिश्रण डालें। |
13: अब यह सभी चीजें मिलने के बाद गाढ़ा मिश्रण बन जाएंगा। |
14: फिर मोदक शेप मोल्ड लेकर उसमे घी लगाएं। फिर मिश्रण को इस मोल्ड में डालकर मोदक को परफेक्ट आकार दें। |
15: अंत में इसे सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:बीज निकले खजूर, अंजीर, अखरोट, बादाम, पिस्ते, मूंगफली, तिल, काजू, खसखस, चिरौंजी, घी, नारियल, खुबानी, किशमिश, इलाइची पाउडर |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Dry Fruit Modak Recipe in Hindi with your friends.