Microwave Besan Kadhi Pindi Style Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Food Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Veg Recipes

Microwave Besan Kadhi Pindi Style Recipe – माइक्रोवेव बेसन कढ़ी पिंडी स्टाइल रेसिपी – Food Recipes

आज हम आपको माइक्रोवेव बेसन कढ़ी पिंडी स्टाइल रेसिपी (Microwave Besan Kadhi Pindi Style Recipe) बता रहे है। यह कढ़ी का काफी दिलचस्प वर्जन है जिसमे मसालों और सब्जियों को एक साथ मिलाकर माइक्रोवेव में 30 मिनट के लिए पकाया जाता है।यह काफी आसान माइक्रोवेव रेसिपी है इसे तेल, मेथी के बीज, बड़ी और धनिया डालकर बनाया जाता है। आप इस टेस्टी कढ़ी को उबले हुए चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

Microwave Besan Kadhi Pindi Style Recipe in Hindi

पकाने का समय: 45 मिनट

कितने लोगों के लिए: 4

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 55 मिनट

माइक्रोवेव बेसन कढ़ी पिंडी स्टाइल की सामग्री – Ingredients for Microwave Besan Kadhi Pindi Style

3/4 कप बेसन 1 टी स्पून हल्दी
1/4 टी स्पून हींग 2 टी स्पून नमक
1 टी स्पून सौंठ 2 कप दही
6 कप पानी 1 टेबल स्पून तेल
1 टेबल स्पून साबुत धनिया 1 टी स्पून मेथीदाना
2 टी स्पून अजवाइन 4 बड़ी
4 कप मिक्स वेजिटेबल्स, टुकड़ों में कटा हुआ
गार्निशिंग के लिए:
हरा धनिया

माइक्रोवेव बेसन कढ़ी पिंडी स्टाइल बनाने की वि​धि

Step 1: सबसे पहले हल्दी, बेसन, नमक, हींग, सौंठ और लालमिर्च पाउडर को मिक्स कर लिजिएं।
Step 2: फिर इसमें थोड़ा दही डालकर इसका स्मूद पेस्ट बना लिजिएं।
Step 3: फिर इसके बाद इसमें बाकी बची दही भी डाल लिजिएं।
Step 4: अब इसमें 6 कप पानी मिला लिजिएं।
Step 5: अब एक गहरा बर्तन लेकर धनिया, तेल, बड़ी और मेथीदाना को मिक्स कर लें।
Step 6: फिर इसे ढककर तेज हीट पर 3 मिनट के लिए पका लें, इसे आप बीच में एक बार चलाएं।
Step 7: अब इसमें सब्जियां और बेसन का मिश्रण डालकर ढककर तेज हीट पर 10 मिनट के लिए पका लें, ध्यान रहे इसे आप बीच में एक बार चलाएं।
Step 8: अब इसकी पॉवर को 70 प्रतिशत तक कम करके ढककर 20 मिनट के लिए पका लें, आप इसे बीच में दो बार चलाएं।
Step 9: अंत में हरा धनिया डालकर गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।

Key Ingredients:

हल्दी, बेसन, नमक, हींग, दही, सौंठ, तेल, पानी, मेथीदाना, साबुत धनिया, बड़ी, अजवाइन, हरा धनिया, मिक्स वेजिटेबल्स

Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Microwave Besan Kadhi Pindi Style Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *