Mango Mastani Recipe
Dessert Drinks Easy Recipes Indian Recipes Mocktail Recipes

Mango Mastani Recipe in Hindi – मैंगो मस्तानी रेसिपी – Summer Recipes

आज हम आपको मैंगो मस्तानी रेसिपी (Mango Mastani Recipe) बता रहे है। एक गाढ़े मिल्कशेक के साथ इस पर आइक्रीम इसके स्वाद को बढ़ा देती है। यह ड्रिंक गर्मी के मौसम के लिए काफी अच्छी है। यह एक काफी संतुष्ट करने वाला डिजर्ट है।

Mango Mastani Recipe

पकाने का समय: 30 मिनट

कितने लोगों के लिए: 1

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 40 मिनट

मैंगो मस्तानी की सामग्री – Ingredients for Mango Mastani

100 ग्राम मैंगो पल्प 100 ग्राम चीनी
200 ml (मिली.) दूध मैंगो आइसक्रीम
एक चुटकी इलाइची पाउडर गार्निशिंग के लिए बादाम के टुकड़े
गार्निशिंग के लिए सिल्वर वर्क

मैंगो मस्तानी बनाने की वि​धि

1: सबसे पहले मैंगो पल्प, दूध और चीनी को ब्लेंडर में डालकर एक मिल्क शेक बनाकर 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। फिर इसे दोबारो ब्लेंडक कर लें जिससे एक गाढ़ा शेक बनेगा।
2: अब इसमें मैंगो आइसक्रीम के स्कूप डालें।
3: फिर इस पर इलाइची पाउडर छिड़के।
4: अब इसे बादाम और सिल्वर वर्क से गार्निश कीजिए।
5: अंत में ठंडा सर्व कीजिए।

Key Ingredients:

चीनी, मैंगो पल्प, मैंगो आइसक्रीम, दूध, बादाम के टुकड़े, इलाइची पाउडर, सिल्वर वर्क

Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Mango Mastani Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *