आज हम आपको हरी मिर्च का खट्टा मीठा अचार रेसिपी (Hari mirch ka khatta meetha achaar Recipe) बता रहे है। इस अचार को मीठे और स्पाइसी स्वाद के साथ बनाया गया है, इसमें सिरका, हरी मिर्च, साबुत मसाले, गुड़ और तिल के तेल का इस्तेमाल करते है।
Hari Mirch Ka Khatta Meetha Achaar Recipe in Hindi
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 5 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
हरी मिर्च का खट्टा मीठा अचार की सामग्री – Ingredients for Hari mirch ka Khatta Meetha Achaar |
|
250 gms हरी मिर्च | 1/4 कप तिल का तेल |
1/4 कप जीरा पाउडर | 1/4 कप धनिया पाउडर |
1/4 कप नमक | 1/2 कप सिरका |
1/2 कप गुड़ |
हरी मिर्च का खट्टा मीठा अचार बनाने की विधि |
1: सबसे पहले मिर्च को धो लिजिएं और फिर पानी को सुखाकर दो हिस्सों में काट लिजिएं। |
2: अब गुड़ और सिरके को मिलाकर पूरी तरह घुलने तक इसे पका लें। |
3: फिर एक पैन में तेल गर्म करके मिर्च डालकर तेज आंच पर थोड़ा चमकदार होने तक फ्राई कर लें। |
4: अब इसमें धनिया, नमक और जीरा डालकर मिर्च को मसाले में अच्छी तरह से मिला लें जिससे वह पूरी तरह से कोट हो जाएं। |
5: फिर इसमें सिरप डालकर इस मिश्रण में उबाल आने दें, फिर इसके बाद आंच बंद कर दीजिये। फिर जब यह ठंडा हो जाएं तब इसे एक एयर टाइट जार में भरकर रख दें। |
Key Ingredients:तिल का तेल, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, सिरका, नमक, गुड़ |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Hari Mirch Ka Khatta Meetha Achaar Recipe in Hindi with your friends.